आस्था

बाबा का आदेश शिव भक्तों को न हो तनिक भी परेशान सभी निकटवर्ती बॉर्डर पर जबरदस्त चेकिंग

🟥🟦🟥🟦

*पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस आयुक्त लॉ एंड आर्डर श्री शिव हरी मीना द्वारा श्रावन मास व कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत अंर्तरराज्यीय व अंतर्जनपदीय बार्डर के पास फुट पैट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था व कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया गया।*
🟥🟦🟥🟦

*आज दिनांक 23.07.2024 को अपर पुलिस आयुक्त लॉ एंड आर्डर श्री शिव हरी मीना द्वारा श्रावन मास व कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत नोएडा जोन में डीसीपी नोएडा श्री रामबदन सिंह व सेन्ट्रल नोएडा जोन में डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा श्रीमती सुनिती, डीसीपी ट्रैफिक श्री यमुना प्रसाद, डीसीपी अनिल यादव एवं ए.एस चेक टीम, बीडीएस व लोकल इंटेलिजेंस यूनिट के साथ अंर्तरराज्यीय व अंतर्जनपदीय बार्डर कालिंदी कुंज, चिल्ला बॉर्डर, लाल कुंआ व अन्य स्थानों के आस-पास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस अधिकारीगण द्वारा कांवड़ रूट पर यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था व अन्य सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित को निर्देशित किया गया कि कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में कांवड़ यात्रा सुरक्षित व सरलता के साथ गुजरे व किसी भी शिव भक्त को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पडे। कैम्प आयोजकों द्वारा उचित स्थान पर ही कैम्प लगाया जाए। गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। सभी सीमावर्ती बॉर्डर के राज्यों व जनपदों के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर आपसी सामंजस्य बनाया गया है। सभी बॉर्डर पर प्रतिदिन चेकिंग की जा रही है।*

 

Harveer Singh

पत्रकार हरवीर सिंह राष्ट्र का निष्पक्ष दर्पण भ्रष्टाचार के खिलाफ आर पार / खबरों के साथ-साथ खुलासे भी परित्राणाय साधुनाम् यही हमारा मूल कार्य धर्म की रक्षा के लिए पूरे देश में टीम जिला तहसील लेवल पर गठित की जा रही है उसके बाद अन्य देशों में भी अपनी

Related Articles

Back to top button