ग्रेटर नोएडा स्थित सेंट जोसफ विद्यालय में आज 78 वें स्वतन्त्रता दिवस का आयोजन बड़ी धूमधाम से मनाया गया
Chief editer: Harveer singh

सेंट जोसफ विद्यालय सेक्टर अल्फा-वन ग्रेटर नोएडा में आज 78 वें स्वतन्त्रता दिवस का बड़ी धूमधाम से आयोजन
सेंट जोसफ विद्यालय सेक्टर अल्फा-वन ग्रेटर नोएडा में आज 78 वें स्वतन्त्रता दिवस का बड़ी धूमधाम से आयोजन किया गया
बच्चों के द्वारा किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम
।

भारतीय थल सेना के अवकाश प्राप्त मेजर जनरल सुनील कुमार को स्मृति चिन्ह देते विद्यालय के प्रधानाचार्य
इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजन का विशेष प्रबन्ध किया गया। जिसमें विद्यालय के लगभग सभी छात्र-छात्राओं के साथ सभी अध्यापक-अध्यापिकाऐं स्कूल के प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पालाटि एवं इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे भारतीय थल सेना के अवकाश प्राप्त मेजर जनरल सुनील कुमार तथा कुछ अभिभावकगण भी साक्षी रहे।
कार्यक्रम की शुरूआत स्कूल के चारों सदनों द्वारा परेड से की गई तदोपरान्त मुख्य अतिथि व प्रधानाचार्य के द्वारा ध्वजारोहण किया गया व अन्य छात्रों द्वारा कई प्रकार के गीत, संगीत, नृत्य, नाटक आदि प्रस्तुत किये गये जिसमें इस अवसर को धरा पर उतारने के लिए अपनी जान न्योछावर कर देने वाले शहीदों को याद किया गया तथा कई प्रकार से वर्तमान भारत की उपलब्धियों को भी प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री सुनील कुमार ने अपने सेना के सेवा काल के अनुभवों से सभी को अवगत कराते हुए हम सभी को हिन्दुस्तानी होने के गौरव को याद दिलाया। जिससे सभी के मन में देश के प्रति समर्पण की भावनाऐं अति जागृत हो गई।
साथ ही उन्होंने स्कूल प्रबन्धन व विद्यार्थियों के उत्साह व समर्पण की खुले हृदय से प्रसंसा की तथा कहा कि जिस देश की आने वाली पीड़ी देश के लिए इतना समर्पण रखती हो उसको उच्च शिखर पर पहुँचने से कौन रोक सकता है? तथा साथ ही कहा कि ये समर्पण हमारे हृदय में हर समय रहना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलाटे ने मुख्य अतिथि को अपना बहुमूल्य समय देकर पधारने के लिए धन्यवाद देते हुए सभी अध्यापक – अध्यापिकाओं के प्रयास व विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों को अतुलनीय बताया तथा हृदय से प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्वंतत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाऐं / बधाईया दीं।
किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजन का विशेष प्रबन्ध किया गया। जिसमें विद्यालय के लगभग सभी छात्र-छात्राओं के साथ सभी अध्यापक-अध्यापिकाऐं स्कूल के प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पालाटि एवं इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे भारतीय थल सेना के अवकाश प्राप्त मेजर जनरल श्री सुनील कुमार तथा कुछ अभिभावकगण भी साक्षी रहे।