Blog
Trending

शारदा विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया ओणम का त्योहार

हरवीर सिंह 9718976101

शारदा विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया ओणम का त्योहार

 

ग्रेनो के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय के केरल का प्रमुख त्योहार ओणम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने पारंपरिक नृत्य और गीत, बीट बॉक्सिंग, यंत्र वादन, समूह नृत्य, सहित प्रस्तुत किए। इसका आयोजन स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज की तरफ से किया गया। विश्वविद्यालय के चांसलर पीके गुप्ता ने कहा ओणम एक सम्पूर्णता से भरा हुआ त्योहार है। भारत विविध संस्कृतियों से परिपूर्ण देश है। सदियों से हमारी विविधता में एकता रही है। इस परंपरा को संजो कर रखना अब आपकी जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के डायरेक्टर पीआर डॉ अजीत कुमार ने कहा विश्वविद्यालय का परिसर पहले से ही सांस्कृतिक विविधता को दर्शाता है, जिसमें भारत के सभी राज्यों व केरल से 250 और दुनिया के लगभग 95 देशों के छात्र आते हैं। विश्वविद्यालय हमेशा से ही अपने छात्रों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विभिन्न सभ्यताओं से अवगत कराने का प्रयास करता रहा है। उन्होंने आगे कहा विश्वविद्यालय द् हर साल ओणम उत्सव मनाया जाता है। सांस्कृतिक विविधता शारदा विश्वविद्यालय की एक बड़ी उपलब्धि है, जो विभिन्न संस्कृतियों और पृष्ठभूमि के छात्रों को सद्भाव बनाए रखने का संदेश देती है। ओणम एक जीवंत त्यौहार है जिसे पारंपरिक नृत्य, भव्य दावतें, जटिल फूलों की सजावट और बहुत कुछ सहित सांस्कृतिक गतिविधियों की एक समृद्ध श्रृंखला के साथ मनाया जाता है। यह परिवारों और समुदायों के लिए एकजुट होने, अपनी सांस्कृतिक विरासत को प्रतिबिंबित करने और एकता और खुशी की भावना को अपनाने का समय है।

इस दौरान डॉ शांति नारायण,डॉ हरि शंकर श्याम, डॉ सौम्या,एहतेशाम समेत विभिन्न विभाग के डीन और एचओडी मौजूद रहे।

Harveer Singh

पत्रकार हरवीर सिंह राष्ट्र का निष्पक्ष दर्पण भ्रष्टाचार के खिलाफ आर पार / खबरों के साथ-साथ खुलासे भी परित्राणाय साधुनाम् यही हमारा मूल कार्य धर्म की रक्षा के लिए पूरे देश में टीम जिला तहसील लेवल पर गठित की जा रही है उसके बाद अन्य देशों में भी अपनी

Related Articles

Back to top button