Blog

बिहार में भाजपा की प्रचण्ड जीत; ग्रेटर नोएडा में आतिशबाज़ी संग कार्यकर्ताओं का जश्न। 

9718976101

 

दिनांक : 14 नवम्बर 2025

भारतीय जनता पार्टी — ग्रेटर नोएडा मण्डल

 

बिहार में भाजपा की प्रचण्ड जीत; ग्रेटर नोएडा में आतिशबाज़ी संग कार्यकर्ताओं का जश्न।

 

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्राप्त ऐतिहासिक एवं प्रचंड जनसमर्थन पर आज भाजपा ग्रेटर नोएडा मण्डल के कार्यालय में उल्लास, उमंग और उत्सव का मनोहारी दृश्य दृष्टिगत हुआ। ढोल-नगाड़ों की गुँजायमान थाप, दीपों-आतिशबाज़ी की दैदीप्यमान चमक तथा कार्यकर्ताओं के मुख-मण्डल पर छाई आह्लाद की तरंगों ने वातावरण को पूर्णतया उत्सवमय बना दिया।

 

मण्डल अध्यक्ष श्री अर्पित तिवारी ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अपने कर-कमलों से मिठाई वितरित कर विजयोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ अर्पित कीं। विजय उत्सव के इस जश्न में मण्डल अध्यक्ष अर्पित तिवारी, मण्डल उपाध्यक्ष रावेन्द्र त्रिपाठी, सुनील शर्मा, दुष्यंत चौहान, कपिल भाटी, संजय चौहान। मण्डल महामंत्री मुकेश दीक्षित। मण्डल मंत्री भारत भूषण परमार, गौरव तोमर, भूपेन्द्र कुमार, पुनीत दीक्षित। कोषाध्यक्ष आर्य कोरी। मीडिया प्रभारी भगवत प्रसाद शर्मा, आई टी संयोजक प्रभात अग्रवाल, सोशल मीडिया संयोजक अरूण मलेठा आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

मण्डल अध्यक्ष श्री अर्पित तिवारी ने सभी को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “यह विजय केवल राजनीतिक पराक्रम का परिणाम नहीं, बल्कि जन-जन के अटल विश्वास, संगठन की अदम्य साधना और प्रत्येक कार्यकर्ता के तप, त्याग एवं निष्ठा का दिव्य प्रतिफल है। बिहार की जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रोत्थान के पथ को पुनः अपना संबल प्रदान किया है। हम सबके लिए यह संकल्प का क्षण है कि संगठन की मर्यादाओं, आदर्शों और सेवा-भाव को और अधिक दृढ़ता से जन-जन तक पहुँचाएँ। मैं ग्रेटर नोएडा मण्डल के प्रत्येक कार्यकर्ता को उनके अविराम परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के लिए हृदय से अभिनन्दन करता हूँ।”

 

प्रेषकः-

भगवत प्रसाद शर्मा

मीडिया प्रभारी

भारतीय जनता पार्टी

(ग्रेटर नोएडा मण्डल)

📞 9582782750

Harveer Singh

पत्रकार हरवीर सिंह राष्ट्र का निष्पक्ष दर्पण भ्रष्टाचार के खिलाफ आर पार / खबरों के साथ-साथ खुलासे भी परित्राणाय साधुनाम् यही हमारा मूल कार्य धर्म की रक्षा के लिए पूरे देश में टीम जिला तहसील लेवल पर गठित की जा रही है उसके बाद अन्य देशों में भी अपनी

Related Articles

Back to top button