Blog

जिला गौतमबुद्ध नगर कानून-व्यवस्था एवं पुलिस रिस्पॉन्स टाइम को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 25 नए टू-व्हीलर PRV वाहनों को हरी झंडी दिखाकर ‘डायल-112’ के बेड़े में शामिल किया गया।

*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर*

🟥🟦🟥🟦

 

*पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह द्वारा कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में कानून-व्यवस्था एवं पुलिस रिस्पॉन्स टाइम को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 25 नए टू-व्हीलर PRV वाहनों को हरी झंडी दिखाकर ‘डायल-112’ के बेड़े में शामिल किया गया।*

🟥🟦🟥🟦

 

*आज दिनांक 14 मई 2026 को पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह द्वारा पुलिस आयुक्त कार्यालय, सेक्टर-108 नोएडा से 25 नए टू-व्हीलर PRV (Police Response Vehicle) वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। इन वाहनों की तैनाती का उद्देश्य कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना, महत्वपूर्ण मार्गों पर पुलिस की प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित करना तथा पुलिस रिस्पॉन्स टाइम को और बेहतर बनाना है।*

 

*नए PRV (डायल-112) वाहनों को पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पूर्व से उपलब्ध बेड़े में सम्मिलित करते हुए व्यवस्थित रूप से तैनात किया जा रहा है। इनमें नोएडा जोन को 10 PRV, सेंट्रल नोएडा जोन को 10 PRV तथा ग्रेटर नोएडा जोन को 05 अतिरिक्त PRV आवंटित किए गए हैं। इससे आमजन में सुरक्षा की भावना और अधिक सुदृढ़ होगी तथा महत्वपूर्ण मार्गों पर पुलिस की दृश्य उपस्थिति (Visibility) में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। साथ ही आकस्मिक एवं आपात स्थितियों में त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया भी सुनिश्चित हो सकेगी।*

 

*इस नए व्यवस्थापन के माध्यम से पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर लगातार आधुनिक संसाधनों, नवीन तकनीक एवं उन्नत वाहन सुविधाओं से स्वयं को सुसज्जित कर रहा है, ताकि पुलिस बल आधुनिक, उत्तरदायी एवं सक्षम तरीके से जनसेवा को और अधिक प्रभावी बना सके।*

 

*इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. राजीव नारायण मिश्र, पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्रभारी पुलिस उपायुक्त यातायात एवं डायल-112 श्री अभय कुमार मिश्र, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात नोएडा एवं प्रोटोकॉल श्री शकील अहमद सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।*

 

*मीडिया सेल*

*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर*

Harveer Singh

पत्रकार हरवीर सिंह राष्ट्र का निष्पक्ष दर्पण भ्रष्टाचार के खिलाफ आर पार / खबरों के साथ-साथ खुलासे भी परित्राणाय साधुनाम् यही हमारा मूल कार्य धर्म की रक्षा के लिए पूरे देश में टीम जिला तहसील लेवल पर गठित की जा रही है उसके बाद अन्य देशों में भी अपनी

Related Articles

Back to top button