Blog
Trending

कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर :क्षेत्र दनकौर में दबंगों का आतंक, पुलिस चौकी के पास दुकानदार को जमकर पीटा

हरवीर सिंह 9718976101

दनकौर में दबंगों का आतंक, पुलिस चौकी के पास दुकानदार को जमकर पीटा

दनकौर : कस्बा स्थित बिहारी लाल पुलिस चौकी के पास शुक्रवार की रात दबंगों ने दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी। घटना में पीड़ित दुकानदार को चोटें आई हैं। दुकानदार का कहना है कि कई लोगों ने मिलकर पिटाई की और उनके रुपये भी लूट लिए। घटना के बाद काफी देर तक सड़क पर हंगामा रहा और वाहनों की लंबी कतार लग गई। लेकिन घटना के समय पुलिस चौकी पर कोई भी पुलिसकर्मी तैनात नही था। पीड़ित द्वारा करीब 20 लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी।
कस्बा निवासी शीशपाल प्रजापति की बिहारी लाल पुलिस चौकी के पास रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान है। रोज की तरह वह शुक्रवार को भी अपनी दुकान पर बैठे थे। आरोप है कि ऊंची दनकौर मोहल्ला निवासी करीब 20 लोग उनकी दुकान में घुस गये और मारपीट करते हुए दुकान से बाहर चौराहे पर खींच लाये। इस दौरान सभी नही मिलकर उन्हें बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि आरोपितों द्वारा दुकान में रखे कुछ रुपये भी लूट लिये गये। कुछ देर तक आरोपित उनकी पिटाई करते रहे। इस दौरान लोगों की भीड़ एकत्र हो गयी और वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब 20 मिनट तक पुलिस चौकी के पास हंगामा होता रहा लेकिन वहां कोई पुलिसकर्मी उओअस्थित नही था। बाद में पीड़ित को बचाने के लिए अन्य दुकानदार पहुंच गये जिन्हें देखकर आरोपित भाग खड़े हुए। घटना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन उससे पहले ही आरोपित फरार हो गये। लोगों का कहना है कि अधिकांश रूप से पुलिस चौकी पर कोई भी पुलिसकर्मी उपस्थित नहीं रहता है। दुकानदार के पीटे जाने के बाद अन्य दुकानदारों में काफी रोष दिखाई दे रहा है । पीड़ित द्वारा आरोपितों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Harveer Singh

पत्रकार हरवीर सिंह राष्ट्र का निष्पक्ष दर्पण भ्रष्टाचार के खिलाफ आर पार / खबरों के साथ-साथ खुलासे भी परित्राणाय साधुनाम् यही हमारा मूल कार्य धर्म की रक्षा के लिए पूरे देश में टीम जिला तहसील लेवल पर गठित की जा रही है उसके बाद अन्य देशों में भी अपनी

Related Articles

Back to top button