Blog

युवा नायक बंजारा महासम्मेलन ग्रेटर नोएडा कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न

हरवीर सिंह कुशवाहा

 

युवा नायक बंजारा महासम्मेलन ग्रेटर नोएडा कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न

ग्रेटर नोएडा, गौतम बुद्ध नगर।

ग्रेटर नोएडा कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर में आयोजित युवा नायक बंजारा महासम्मेलन बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री श्री संजय भाऊ राठौर जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके आगमन पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं युवा साथियों ने भव्य स्वागत किया।

मुख्य अतिथि का स्वागत कासना क्षेत्र के निवासी एवं भारतीय किसान यूनियन (एकता शक्ति) युवा मोर्चा, गौतम बुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष श्री संजीव नायक ने अपनी पूरी टीम के साथ पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर गर्मजोशी से किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नायक (बंजारा) समाज ने सदैव राष्ट्रहित एवं समाजहित को सर्वोपरि रखा है। समाज ने देश की एकता, अखंडता और जनहित के लिए निरंतर संघर्ष किया है। इस अवसर पर वीरांगना लक्ष्मी बंजारा के साहस, स्वाभिमान एवं समाज के प्रति उनके अतुलनीय योगदान का विशेष उल्लेख करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

मुख्य अतिथि श्री संजय भाऊ राठौर जी ने अपने संबोधन में कहा कि आज नायक समाज के अनेक युवा सेना, प्रशासन, पुलिस तथा विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे शिक्षा, संगठन और सामाजिक एकता को मजबूत करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

इस अवसर पर अन्य अतिथिगण श्री जी महाराज, श्री ओम प्रकाश नायक जी पूर्व राज्य मंत्री हरियाणा सरकार, श्री हरीश नायक जी राष्ट्रीय अध्यक्ष लखीशाह क्रांति समाज पार्टी श्री ताराचंद नायक जी, तथा दिल्ली से आई हुई पूरी टीम का स्वागत किया मौके पर जिले BDC रोहताश तरूण नायक, गौरव नायक, रंजीत नायक, मुकेश नायक, राजीव नायक, लवी नायक विवेक नायक, संजीव खोदना मिथुन, दीपक, गोविंद, अभिषेक, नरेश, नवीन,खोदना, अंकेश बियान,मोहित भटीपूरा रमेश सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने समाज की एकता, भाईचारे एवं सामाजिक उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया।

Harveer Singh

पत्रकार हरवीर सिंह राष्ट्र का निष्पक्ष दर्पण भ्रष्टाचार के खिलाफ आर पार / खबरों के साथ-साथ खुलासे भी परित्राणाय साधुनाम् यही हमारा मूल कार्य धर्म की रक्षा के लिए पूरे देश में टीम जिला तहसील लेवल पर गठित की जा रही है उसके बाद अन्य देशों में भी अपनी

Related Articles

Back to top button