World

जहांगीराबाद एकादशी महोत्सव में हुआ विवाद, पुरानी रंजिश को लेकर किया निर्भय न्यूज़ पत्रकार परिवार पर  प्राण घातक हमला

हरवीर सिंह 9718976101

*जहांगीराबाद एकादशी महोत्सव में हुआ विवाद, पुरानी रंजिश को लेकर किया निर्भय न्यूज़ पत्रकार परिवार पर  प्राण घातक हमला*

*हमले मे दो लोग बुरी तरह से हुए घायल घायलों को भेजा अस्पताल*
——————————–
निर्भय न्यू टाइम्स। बुलन्दशहर के जहाँगीराबाद नगर में बुधवार रात्री श्री जनता आदर्श रामलीला कमैटी के तत्वाधान में एकादशी मेले मे क्षेत्र की परंपरा निभाते हुए महाकाली की शोभा यात्रा मे हजारों लोग उपास्थित थे। भारी भीड़ के कारण नगर के शिवम अग्रवाल अपने पिता हरिओम अग्रवाल(पत्रकार)एवं अपने पड़ोसियों के साथ केनरा बैंक वाली गली से होकर घर जा रहे थे। उसी समय पहले से इरादतन प्राण घातक
हमला करने को इकठ्ठा हुए कुछ लोगों ने शिवम पर प्राण घातक हमला कर दिया जिसमें शिवम बुरी तरह घायल हो गया। इसको घायल हुए देख उसका पड़ोसी प्रियाशु शर्मा ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उस वक़्त उस पर भी तेज धार के हथियार से हमला कर दिया जिससे प्रियाशु को गंभीर चोटे आयी और वह बेहोश हो गया। हमलावर में पूर्व से रंजिश खाए सौरभ व उसका भाई रोहित पुत्र सोना निवासी जहांगीराबाद,गोलू निवासी चांदोक,गौरव चौधरी निवासी डूंगरा जाट तथा उसके अन्य सैकड़ो साथियों से राह चलते व्यक्तियों ने बचाया। पीड़ित ने मामले की सूचना जहाँगीराबाद पुलिस को दें दी गई है जिसको पुलिस ने अपने संज्ञान में लेते हुए तहरीर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)
————–

क्षेत्राधिकारी अनूपशहर अवंतिका उपाध्याय ने जानकारी देते हुए कहा कि मामला संज्ञान मे है। पुलिस अपनी कार्यवाही कर रही है। हमलावरो को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Harveer Singh

पत्रकार हरवीर सिंह राष्ट्र का निष्पक्ष दर्पण भ्रष्टाचार के खिलाफ आर पार / खबरों के साथ-साथ खुलासे भी परित्राणाय साधुनाम् यही हमारा मूल कार्य धर्म की रक्षा के लिए पूरे देश में टीम जिला तहसील लेवल पर गठित की जा रही है उसके बाद अन्य देशों में भी अपनी

Related Articles

Back to top button