Near ishan chauk:विश्व फार्मासिस्ट दिवस* के उपलक्ष्य में *ईशान इन्स्टीट्यूट आफ फाॅर्मेसी मैं विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन का समापन हुआ
हरवीर सिंह प्रधान संपादक

आज दिनांक 25.09.2024 को *विश्व फार्मासिस्ट दिवस* के उपलक्ष्य में *ईशान इन्स्टीट्यूट आफ फाॅर्मेसी, ग्रेटर नोएडा* में निम्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम कालेज के चेयरमैन डा0 डी0के0 गर्ग जी ने कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलित करके किया तथा अपने सम्बोधन में बताया कि फार्मासिस्ट मेडिकल के क्षेत्र में रीढ की हड्डी होते है। उनके कठिन प्रयास और मेहनत से ही लोगो को बेहतर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है। आज के आधुनिक जीवन में फार्मासिस्ट की प्रमुख भूमिका है। बडी-बडी फार्मा कम्पनीयों, चिकित्सालयों तथा शिक्षण संस्थाओं में अनेके प्रकार के रोजगार के अवसर उत्पन्न हो रहे है।
इसी क्रम में श्री अमन आर्य ने भी छात्रों को अपने सम्बोधन में बताया की मेहनत और लगन से पढाई करे और संस्थान तथा अपने व्यक्तित्व को ऊचां करें तथा आज के बदलते टैक्नाॅलाजी और रिसर्च पर भी विशेष ध्यान रखें।
* *पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता* – पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र अमन व छात्रा मुस्कान ने प्रथम तथा संध्या व अर्पिता द्वितीय तथा फिजा और मेहरूनिशा तृतीय स्थान प्राप्त कियें।
* *क्वीज कम्पटीशन प्रतियोगिता* – हार्दिक व सतवीर प्रथम स्थान तथा अमन व विवेक द्वितीय एवं रूपाली व मेघा तृतीय स्थान पर रहे।
*स्पीच प्रतियोगिता* – स्पीच प्रतियोगिता में छात्रा मुस्कान प्रथम व अमन द्वितीय स्थान पर रहे।
*फार्मा रैली* – विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर जागरूकता हेतु रैली का आयोजन किया गया। जिसका थीम *Pharmacists Meeting Global Health Needs Social Awareness Rally* था।
कालेज के को-आर्डिनेटर व शिक्षकगण श्री सौरभ शर्मा, श्री अमित, दीक्षा सैनी, अनुज आदि शिक्षणगणों द्वारा छात्र एवं छात्राओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।


