Blog
Trending

दीपावली पर कुंवर भीम सिंह राजपूत सहित परिवार ने दी देश एवं प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

User Rating: Be the first one !

भरतपुर। अंतर्राष्ट्रीय राजपूत संसद भरतपुर के जिलाध्यक्ष एवं पत्रकार कुंवर भीम सिंह राजपूत ने दीपावली के पावन पर्व पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
उन्होंने कहा कि दीपावली रोशनी, खुशियों, आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का पर्व है। यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए। उन्होंने मां लक्ष्मी एवं भगवान श्री गणेश से सभी के परिवारों में खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
कुंवर भीम सिंह राजपूत ने कहा कि दीपावली का पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और सौहार्द के साथ रहने का संदेश देता है।
इस अवसर पर कुंवर भीम सिंह राजपूत एवं परिवार की ओर से सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रेषित की गईं।

BHIM SINGH RAJPUT

Bhim Singh Rajput is a journalist and photojournalist associated with Vedant Current News. He covers local news, social issues, government activities, crime, education, and public interest stories with a focus on accurate and timely reporting.

Related Articles

Back to top button