Blog

चारों पंचायत समितियों में 71.24 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

भरतपुर / पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत भरतपुर जिले की पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन में सांय 6 बजे तक चारों पंचायत समितियों में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हुआ। जिले में वैर पंचायत समिति में सर्वाधिक 73 प्रतिशत, तथा बयाना पंचायत समिति में सबसे कम 70.16 प्रतिशत रहा। जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद सदस्य निर्वाचन में भरतपुर जिले की 19 जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा। मतदान प्रतिशत के आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 5,09,953 मतदाता पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि प्रातः 10 बजे तक 12.59 प्रतिशत मतदान, दोपहर 1 बजे तक 34.22 प्रतिशत मतदान, दोपहर 3 बजे तक 51.20 प्रतिशत मतदान और सांय 6 बजे तक औसत 71.24 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी ने बताया कि जिले की बयाना, भुसावर, नदबई और वैर में प्रातः 7 बजे से मतदान प्रारंभ होकर सांय 6 बजे तक शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। प्रातः 10 बजे तक बयाना में 12.87 प्रतिशत, भुसावर में 11.90 प्रतिशत, नदबई में 13.56 प्रतिशत तथा वैर में 11.32 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी प्रकार दोपहर 1 बजे तक बयाना में 34.60 प्रतिशत, भुसावर में 31.32 प्रतिशत, नदबई में 36.81 प्रतिशत तथा वैर में 32.66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि दोपहर 3 बजे तक बयाना में 51.66 प्रतिशत, भुसावर में 48.47 प्रतिशत, नदबई में 53.23 प्रतिशत तथा वैर में 50.15 प्रतिशत मतदान हुआ। इस प्रकार सांय 6 बजे तक बयाना में 70.16 प्रतिशत, भुसावर में 70.36 प्रतिशत, नदबई में 72.05 प्रतिशत तथा वैर में 73 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति बयाना में कुल 1,77,060 मतदाताओं में से 124224 मतदाताओं ने, भुसावर में कुल 98,190 मतदाताओं में से 69086 मतदाताओं ने, नदबई में कुल 1,40,477 मतदाताओं में से 101217 और वैर में कुल 94,226 मतदाताओं में से 68783 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

BHIM SINGH RAJPUT

Bhim Singh Rajput is a journalist and photojournalist associated with Vedant Current News. He covers local news, social issues, government activities, crime, education, and public interest stories with a focus on accurate and timely reporting.

Related Articles

Back to top button