Blog
Trending

पंचकूला की घटना पर समाज सेविका अंकिता राजपूत ने जताया आक्रोश

पंचकूला / भरतपुर /सेक्टर-20 स्थित शहीद मेजर अनुज राजपूत राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई घटना ने सभी को हिला कर रख दिया है। इस पर समाज सेविका अंकिता राजपूत ने दुख जताया है। अंकिता राजपूत ने कहा, “यह बहुत ही दर्दनाक घटना है। 6 साल की बच्ची आज पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ में जिंदगी और मौत से लड़ रही है।” उन्होंने कहा कि आज छोटे-छोटे बच्चे मोबाइल पर दिन भर *पबजी जैसे हिंसक गेम* खेल रहे हैं और मार-धाड़ वाली फिल्में देख रहे हैं। इसका असर उनके दिमाग पर हो रहा है और उन्हें सही-गलत का फर्क समझ नहीं आ रहा।
*समाज सेविका अंकिता राजपूत की मांग:*
पीड़ित बच्ची को सरकार की तरफ से पूरा इलाज और परिवार को न्याय मिले, स्कूल की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई हो, माता-पिता बच्चों के मोबाइल देखने पर रोक लगाएं

BHIM SINGH RAJPUT

Bhim Singh Rajput is a journalist and photojournalist associated with Vedant Current News. He covers local news, social issues, government activities, crime, education, and public interest stories with a focus on accurate and timely reporting.

Related Articles

Back to top button