अनुशासन, राष्ट्रप्रेम एवं सेवा की भावना विकसित करने में स्काउट गाइड की अहम भूमिका-जिला कलक्टर

भरतपुर / 76वें भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कलक्टर कमर चौधरी ने स्टीकर फ्लैग का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्काउटिंग-गाइडिंग के माध्यम से बच्चों एवं युवाओं में अनुशासन, राष्ट्रप्रेम एवं सेवा की भावना विकसित करने में स्काउट गाइड की अहम भूमिका विकसित होती है। जिला कलक्टर ने कहा कि स्काउट गाइड संगठन का मुख्य उद्देश्य अच्छे नागरिक तैयार करना तथा युवाओं को समाज सेवा के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि स्काउट एवं गाइड संगठन में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन एवं समाज सेवा की भावना सराहनीय है। वर्तमान समय में स्काउटिंग-गाइडिंग प्रशिक्षण की महती आवश्यकता है। यह संगठन बाल एवं युवा पीढ़ी में अनुशासन विकसित करने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने की भावना जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अवसर पर सहायक राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) गिरिराज गर्ग के नेतृत्व में टीम द्वारा जिला कलक्टर का स्कार्फ पहनाकर, मोमेंटो प्रदान कर एवं फ्लैग स्टीकर लगाकर अभिनंदन किया गया। युवाओं में सेवा एवं नेतृत्व के गुण विकसित करना आवश्यक एडीएम प्रशासन राजीव शर्मा ने कहा कि भारत स्काउट एवं गाइड संगठन विश्वभर में सेवा कार्यों के माध्यम से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर संगठन को सशक्त एवं मजबूत बनाने के प्रयास करने चाहिए, ताकि मानव सेवा, अनुशासन एवं युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्यों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा सके। संगठन के नियमों का पालन करते हुए इसे देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रेरित करना आवश्यक है। जिला शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार गोपालिया ने कहा कि स्काउटिंग-गाइडिंग बालक-बालिकाओं में प्रारंभिक अवस्था से ही चरित्र निर्माण, अनुशासन एवं सेवा भावना का विकास करती है। उन्होंने जिले की सभी शैक्षणिक संस्थाओं से भारत स्काउट एवं गाइड संगठन से जुड़ने का आह्वान किया। स्काउट कमिश्नर गिरिराज गर्ग ने बताया कि स्काउट, गाइड, रोवर एवं रेंजर आपदा प्रबंधन, नागरिक सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न सामाजिक कार्यों में स्वप्रेरणा से योगदान देते हैं। एम.एस.जे. कॉलेज के रोवर लीडर डॉ. अनिल नागर ने युवाओं से रोवरिंग एवं रेंजरिंग इकाइयों से जुड़कर समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला सचिव राजेंद्र कुमार शर्मा, सी.ओ. गाइड कल्पना शर्मा, सी.ओ. स्काउट देवेंद्र कुमार मीणा, सहायक जिला कमिश्नर सोनू सोनी, स्काउट गाइड सचिव लाखन सिंह, राजेश कुमार, मनीष मौर्य, मुकेश, रिया कर्दम, ज्योति एवं हेमलता सहित रोवर-रेंजर उपस्थित रहे।


