
वर्ल्ड स्पाइन डे से पूर्व फोर्टिस ग्रेटर नोएडा में चार जटिल स्पाइन सर्जरी सफल
ग्रेटर नोएडा, 16 अक्टूबर: वर्ल्ड स्पाइन डे के मौके पर फोर्टिस हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा ने रीढ़ की गंभीर समस्याओं से जूझ रहे चार मरीजों के सफल इलाज का उल्लेख किया है। 16 से 44 वर्ष के मरीजों में स्कॉलियोसिस से लेकर नसों पर दबाव जैसी जटिल स्थितियां शामिल थीं।
https://www.facebook.com/share/v/1HpirQwRJ3/
अस्पताल के ऑर्थोपेडिक्स डिपार्टमेंट के निदेशक डॉ. हिमांशु त्यागी के नेतृत्व में डॉ. राजेश सुभाष मिश्रा और डॉ. कपिल खरे की टीम ने एडवांस और कम से कम नुकसान वाली तकनीकों से सर्जरी की।
पहले दो मामले कुशीनगर के 20 वर्षीय सिद्धार्थ सिंह और नोएडा की 16 वर्षीय राधिका चंदेला के हैं। दोनों स्कॉलियोसिस से पीड़ित थे। सिद्धार्थ की रीढ़ 72 डिग्री तक टेढ़ी थी। रॉड और स्क्रू के जरिए अलाइनमेंट ठीक किया गया।
तीसरा मामला दिल्ली के 44 वर्षीय जतिन त्यागी का था, जिनकी गर्दन की डिस्क खिसकने से हाथ सुन्न हो रहा था। एंटीरियर सर्वाइकल डिस्केक्टॉमी एंड फ्यूजन से राहत मिली।
चौथा मामला आगरा के 30 वर्षीय गौतम का था, जिन्हें एंडोस्कोपिक डिस्केक्टॉमी से ठीक किया गया।
डॉ. त्यागी ने कहा, स्पाइन की समस्या चलने-फिरने की आजादी छीन लेती है, समय पर निदान और विशेष देखभाल जरूरी है।



