ग्रेटर नोएडा में जीएन ग्रुप के फ्रेशर्स पार्टी ‘आगमन’ में सुखे ने मचाया धमाल
कोई भी कवरेज के लिए संपर्क करें 9718976101

ग्रेटर नोएडा में जीएन ग्रुप के फ्रेशर्स पार्टी ‘आगमन’ में सुखे ने मचाया धमाल
https://www.facebook.com/share/v/1Esbzb2FNy/ फुल कवरेज डिजिटल सोशल मीडिया पर
कवरेज – हरवीर सिंह
ग्रेटर नोएडा। जीएन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स, ग्रेटर नोएडा में नवप्रवेशित छात्रों के स्वागत के लिए भव्य फ्रेशर्स पार्टी ‘आगमन 20’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण के रूप में पंजाबी सिंगर सुखे – मुजिकल डॉक्टरज ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया।

कार्यक्रम में जीएन ग्रुप के चेयरमैन वेदांत मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने नए छात्रों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर संस्थान के सभी छात्र-छात्राएं, फैकल्टी मेंबर्स और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। पूरे कैंपस को आकर्षक लाइटों और भव्य स्टेज से सजाया गया था। शाम होते ही सुखे के हिट गानों पर छात्र झूम उठे।
सुखे ने अपने सुपरहिट ट्रैक्स पर ऐसी परफॉर्मेंस दी कि पूरा ऑडिटोरियम तालियों और शोर से गूंज उठा। सीनियर छात्रों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर जूनियर्स का स्वागत किय ‘आगमन’ जैसे आयोजन छात्रों में आपसी तालमेल और संस्थान के प्रति जुड़ाव को बढ़ाते हैं। संस्थान प्रशासन ने कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे। देर रात तक चले इस म्यूजिकल नाइट ने नए छात्रों के लिए कॉलेज जीवन की यादगार शुरुआत कर दी



