Education
Trending

सशक्त महिला उद्यमी संगठन’ का शुभारंभ, डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा की काव्यवाणी ने किया मातृशक्ति का अभिनंदन

हरवीर सिंह

 

दिनांक: 25 अक्टूबर 2026

‘सशक्त महिला उद्यमी संगठन’ का शुभारंभ, डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा की काव्यवाणी ने किया मातृशक्ति का अभिनंदन

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध नगर में महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने और महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ‘सशक्त महिला उद्यमी संगठन’ का भव्य शुभारंभ किया गया। संस्थापक अध्यक्ष डॉ. खुशबू सिंह जी के नेतृत्व में प्रारंभ इस पहल का लक्ष्य गौतम बुद्ध नगर से पूरे उत्तर प्रदेश में महिला उद्यमियों को संगठित मंच प्रदान करना तथा उनके व्यावसायिक विकास के नए अवसर सृजित करना है।

समारोह में मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह जी (आईपीएस) तथा विशिष्ट अतिथि एवं संरक्षक, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती विमला बाथम जी सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में महिला उद्यमियों ने सहभागिता की। उपस्थित अतिथियों ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में इस पहल को महत्त्वपूर्ण बताते हुए शुभकामनाएँ दीं।

महिला उद्यमिता, कौशल विकास और निर्यात को मिलेगा प्रोत्साहन

संस्थापक अध्यक्ष डॉ. खुशबू सिंह जी ने कहा कि संगठन महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन का सशक्त माध्यम बनेगा। इसके अंतर्गत जिला प्रशासन, नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, श्रम विभाग, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, वस्तु एवं सेवा कर तथा अन्य संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर महिला उद्यमियों की समस्याओं के समाधान में सहयोग दिया जाएगा। स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुँचाने के लिए निर्यात प्रकोष्ठ गठित करने तथा छात्राओं को कौशल प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और रोजगार के अवसरों से जोड़ने की भी योजना है।

उन्होंने ग्रामीण महिलाओं के हुनर को पहचान दिलाने, स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने और उन्हें बाजार एवं वित्तीय सहायता के उपलब्ध माध्यमों से जोड़ने पर विशेष बल दिया। संगठन का संकल्प महिला नेतृत्व को प्रोत्साहित करते हुए उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है।

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह जी ने डॉ. खुशबू सिंह जी को बधाई देते हुए महिला सुरक्षा एवं प्रगति से जुड़े प्रयासों में सहयोग का आश्वासन दिया। श्रीमती विमला बाथम जी ने संगठन के उद्देश्यों की सराहना करते हुए मार्गदर्शन एवं सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा की कविता रही आकर्षण का केंद्र

समारोह में राष्ट्रीय कवि, वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार डॉ. पंडित भगवत प्रसाद शर्मा जी ने मातृशक्ति के सम्मान में ओजस्वी काव्यपाठ कर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। उनकी कविता में नारी के त्याग, समर्पण, सामर्थ्य और भारतीय संस्कृति में उसके महत्त्व को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया गया।

करती हो मंगलचार तुम्हीं,
बिगड़ा घर तुम्हीं बनाती हो।
है अकथनीय गाथा तुम्हरी,
तुम देश की ज्योति जगाती हो॥

उनकी काव्यवाणी ने समारोह को साहित्यिक गरिमा प्रदान करते हुए नारी सम्मान और सामाजिक चेतना का संदेश दिया।

संगठन की प्रमुख पदाधिकारियों में महासचिव श्रीमती रश्मि निगम जी, कोषाध्यक्ष श्रीमती आस्था शर्मा जी, उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना आनंद जी, श्रीमती पूनम माहेश्वरी जी एवं श्रीमती रचना जैन जी, संयुक्त सचिव श्रीमती दिशा कपूर जी तथा कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सोनाली चौधरी जी शामिल हैं।

‘सशक्त महिला उद्यमी संगठन’ ने महिला उद्यमियों को संगठित करने, ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और प्रदेश में महिला उद्यमिता के विस्तार की दिशा में अपनी यात्रा प्रारंभ की

Harveer Singh

पत्रकार हरवीर सिंह राष्ट्र का निष्पक्ष दर्पण भ्रष्टाचार के खिलाफ आर पार / खबरों के साथ-साथ खुलासे भी परित्राणाय साधुनाम् यही हमारा मूल कार्य धर्म की रक्षा के लिए पूरे देश में टीम जिला तहसील लेवल पर गठित की जा रही है उसके बाद अन्य देशों में भी अपनी

Related Articles

Back to top button