वरिष्ठ किसान नेता जिला पंचायत प्रत्याशी अमरीश चौहान का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
हरवीर सिंह कुशवाहा

वरिष्ठ किसान नेता जिला पंचायत प्रत्याशी अमरीश चौहान का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
दादरी। वरिष्ठ किसान नेता एवं प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति तथा जिला पंचायत प्रत्याशी वार्ड नंबर 03, अमरीश चौहान का जन्मदिन जनसंपर्क कार्यालय, अशोक भवन, मेन मार्केट जारचा रोड दादरी पर धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र की अनेक सम्मानित हस्तियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर अमरीश चौहान को फूल-मालाएं, गुलदस्ते एवं पटका पहनाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। प्रमुख रूप से सूरजपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष पुलकित सिंगल, वरिष्ठ समाजसेवी अवधेश सिसोदिया, सौरभ सिसोदिया, वरिष्ठ व्यवसायी दीपक गोयल, अक्षत गोयल, जतिन गोयल, अभिषेक ठाकुर सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर अमरीश चौहान ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके स्नेह, प्यार और आशीर्वाद ने इस सामान्य दिन को विशेष बना दिया। उन्होंने कहा कि वे किसान, मजदूर और क्षेत्रवासियों के सुख-दुख में सदैव परिवार के सदस्य की तरह उनके साथ खड़े रहेंगे।
अमरीश चौहान ने जन्मदिन पर पहुंचे सभी सम्मानित साथियों एवं शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।



