Blog

थाना बीटा 2 पुलिस व बदमाशों के बीच हुई पुलिस मुठभेड की बड़ी कवरेज देखें स्पीड इंडिया न्यूज़ क्राइम रिपोर्टर हरवीर सिंह के साथ

9718976101

 

*कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के थाना बीटा 2 पुलिस व बदमाशों के बीच हुई पुलिस मुठभेड में 02 घायल बदमाश सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार, अभियुक्तो के कब्जे से 03 तमन्चे, 03 जिन्दा व 03 खोखा कारतूस 315 बोर व घटना से सम्बन्धित डेबिट कार्ड, आधार कार्ड व घटना में प्रयुक्त बलैनो कार बरामद*

दिनांक 21.01.2024 को थाना बीटा 2 पुलिस टीम व शातिर लुटेरों के बीच 130 मीटर सर्विस रोड़ थाना क्षेत्र बीटा 2 पर हुई मुठभेड के दौरान तीन बदमाश 1. धर्मपाल पुत्र मोहर सिंह 2. मोहित कुमार पुत्र चरन सिंह 3. अनुराग यादव पुत्र विजय बहादुर सिंह को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें अभियुक्त धर्मपाल व मोहित उपरोक्त को इलाज हेतु सरकारी अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्तगण कार में सवार होकर राह चलते व्यक्तियों को जबरदस्ती कार में बैठाकर मारपीट कर घटना को अन्जाम देते है। 03 तमन्चे, 03 जिन्दा व 03 खोखा कारतूस 315 बोर व घटना से सम्बन्धित डेबिट कार्ड, आधार कार्ड व घटना में प्रयुक्त बलैनो कार बरामद

*अपराध का तरीका*
अभियुक्तगण शातिर किस्म के बदमाश हैं जिनके द्वारा दिंनाक 21.01.2024 की प्रातः 04.00 बजे के लगभग होन्डा चौक पर खडे पीडित के साथ मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर पीडित से उसका मोबाईल फोन, आधार कार्ड व डेबिट कार्ड लेकर तथा पीडित के मोबाईल फोन से अपने बैंक खातों में 42,000 रूपये ट्रान्सफर किये गये तथा पीडित के दोस्तों को फोन कर पीडित को मारने की धमकी देकर उनसे अपने खाते में दस-दस हजार रूपये ट्रान्सफर कराये तथा पीडित को गम्भीर रूप से घायल कर बेहोश होने पर सडक किनारे फेंक कर फरार हो गये।

*अभियुक्तों का विवरणः*
1.धर्मपाल पुत्र मोहर सिंह निवासी ग्राम बालावास थाना बानसूर जिला अलवर राजस्थान (घायल)
2.मोहित कुमार पुत्र चरन सिंह निवासी वनगांव थाना कोतवाली देहात जिला एटा (घायल)
3. अनुराग यादव पुत्र विजय बहादुर सिंह निवासी ग्राम कोयला थाना मिरहची जिला एटा

*बरामदगी का विवरण*
1. 03 तमंचे मय 03 जिंदा कारतूस व 03 खोखा कारतूस नाजायज 315 बोर
2. घटना मे प्रयुक्त बलैनो कार रंग सफेद रजिस्ट्रेशन न0- आरजे 02 सीएफ 5036
3. घटना से सम्बन्धित आधार कार्ड आधार कार्ड, व डेबिट कार्ड

*पंजीकृत अभियोग का विवरणः*
1.मु0अ0स0 0019/2024 धारा 308 भादवि थाना बीटा-2 ग्रेनो गौतमबुद्धनगर
2.मु0अ0स0 0020/2024 धारा 307 भादवि 3/25/27 आयुध अधिनियम थाना बीटा-2 ग्रेनो गौतमबुद्धनगर

*मीडिया सेल*
*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।*

Harveer Singh

पत्रकार हरवीर सिंह राष्ट्र का निष्पक्ष दर्पण भ्रष्टाचार के खिलाफ आर पार / खबरों के साथ-साथ खुलासे भी परित्राणाय साधुनाम् यही हमारा मूल कार्य धर्म की रक्षा के लिए पूरे देश में टीम जिला तहसील लेवल पर गठित की जा रही है उसके बाद अन्य देशों में भी अपनी

Related Articles

Back to top button