Blog
Trending

जिला बुलंदशहर में जंगल राज: पत्रकार पर हुए जानलेवा हमले को बीते 3 माह,अभी तक हमलावर पुलिस की गिरफ्त से बाहर

हरवीर सिंह

जिला बुलंदशहर में जंगल राज: पत्रकार पर हुए जानलेवा हमले को बीते तीन माह,अभी तक हमलावर पुलिस की गिरफ्त से बाहर 

उच्च अधिकारीयों के आदेश हुए खोखले साबित, नहीं मिला पीड़ित को न्याय

पुलिस की लचर व्यवस्था के चलते नहीं हुआ कोई खुलासा *———————————–*
बुलन्दशहर। अवगत करना है कि थाना क्षेत्रअंतर्गत जहांगीराबाद नगर
में 25 अक्टूबर 2023 (बुधवार) की देर रात्री एकादशी मेले में हजारों लोगो की भीड़ होने के कारण शिवम अग्रवाल अपने पिता हरिओम अग्रवाल (पत्रकार) एवं अपने पड़ोसियों के साथ केनरा बैंक वाली गली से होकर घर जा रहे थे। उसी समय पहले से इरादतन प्राण घातक हमला करने को इकठ्ठा हुए कुछ लोगों ने शिवम पर प्राण घातक हमला कर दिया जिसमें शिवम बुरी तरह घायल हो गया। इसको घायल हुए देखकर उसके पड़ोसी प्रियाशु शर्मा ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उस वक़्त उस पर भी तेज धार के हथियार से हमला कर दिया, जिससे प्रियाशु को गंभीर चोटे आयी और वह बेहोश हो गया। हमलावर में पूर्व से रजिश खाए सौरभ व उसका भाई रोहित पुत्र सोना निवासी जहांगीराबाद, गोलू निवासी चांदोक,गौरव चौधरी निवासी डूंगरा जाट तथा उसके अन्य सैकड़ो साथियों से राह चलते व्यक्तियों ने बचाया था। पीड़ित व्यक्ति हरिओम अग्रवाल ने हमले की सूचना जहाँगीराबाद पुलिस को थाने पर जाकर उसी समय दी गई थी।जिसको पुलिस द्वारा धारा 323, 324, 352, 308 जैसी संज्ञान धाराओं मे तहरीर दर्ज हुई थी। पुलिस द्वारा घायलों को अस्पताल भेजा गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था जहां पर उपचार के उपरांत पता चला कि प्रियांशु शर्मा के सिर मे चोट के साथ साथ उंगलियों मे भी फ्रेकचर आ गया था जोकि उपचार मे गलत जगह जुड़ने पर टेड़ी हो गई है।
क्षेत्राधिकारी अनूपशहर ने भी मामले को संज्ञान मे लेते हुए जहाँगीराबाद पुलिस को जल्द कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे। उसके उपरांत पीड़ित ने उच्च अधिकारीयों से तहसील दिवस मे भी शिकायत दर्ज कराई थी जिसपर पीड़ित को न्याय नहीं मिला तो पीड़ित जनपद बुलन्दशहर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत की गई जिसपर महोदय ने कार्यवाही संज्ञान मे लेते हुए कोतवाली प्रभारी को तत्काल बदमाशों को पकड़ कर विधिवत कार्यवाही के निर्देश दिये थे। लेकिन आज तक हमलावर पुलिस की पकड़ से बाहर आजाद घूम रहे हैं।
जिससे दिन पर दिन अपराधीयों के हौसले बुलन्द हो रहे हैं,बेखौप खुले घूम रहे हैं।
पुलिस प्रसाशन के जल्द कार्यवाही के वादे खोकले साबित हो रहे हैं।

 

Harveer Singh

पत्रकार हरवीर सिंह राष्ट्र का निष्पक्ष दर्पण भ्रष्टाचार के खिलाफ आर पार / खबरों के साथ-साथ खुलासे भी परित्राणाय साधुनाम् यही हमारा मूल कार्य धर्म की रक्षा के लिए पूरे देश में टीम जिला तहसील लेवल पर गठित की जा रही है उसके बाद अन्य देशों में भी अपनी

Related Articles

Back to top button