Blog

कैसे और किस महूर्त करें भगवान भोले नाथ की पूजा बतायेंगे श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर आचार्य अशोकानंद जी महाराज पीठाधीश्वर बिसरख धाम live

रिपोर्ट: हरवीरसिंह

कैसे और किस महूर्त मे करें भगवान भोले नाथ की पूजा
बतायेंगे श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर आचार्य अशोकानंद जी महाराज पीठाधीश्वर बिसरख धाम

महापर्व महाशिवरात्रि, शुभ दिवस शुक्रवार 08 मार्च 2024 को है|
महाशिवरात्रि का महान पर्व इस वर्ष 8 मार्च 2024 में रहेगा, सूर्योदय के समय श्रवण नक्षत्र रहेगा, शुभ मुहूर्त सायं 9 बजकर 57 मिनट से प्रारंभ होकर 9 मार्च शनिवार 6 बजकर 17 मिनट तक रहेगा।
प्रदोष काल में मुहुर्त पूजा शाम को 6 बजकर 41मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र अनुसार इस महावृत पूजा को सदैव प्रदोष, निशीथ काल में करना चाहिए, आज के दिन भगवान शिव की पूजा चार प्रहर करने का विशेष फल होता है।
1.प्रथम प्रहर: सायं 6 बजकर 18 मिनट से रात्रि 9 बजकर 28 मिनट तक।
2.द्वितीय प्रहर: 9 बजकर 29 मिनट से मध्य रात्रि 12 बजकर 34 मिनट तक।
3.तृतीय प्रहर: 12 बजकर 40 मिनट से प्रात : से 3 बजकर 50 मिनट तक।
4.चतुर्थप्रहर: 3 बजकर 51 मिनट से प्रात: 7 बजकर 10 मिनट तक ब्रहम महुर्त 9 मार्च सुबह तक।
नीशिथ काल: मध्यम रात्रि १२.१५ से १.६ तक।
8…..9 मार्च व शुक्रवार, शनिवार को पड़ने वाली इस महाशिवरात्रि का अत्यधिक ज्योतिषीय महत्त्व है, इस पर्व पर चन्द्र और शनि कुंभ राशि, मंगल मकर की उच्च राशि में होंगे।
बुध मीन व सूर्य कुंभ राशि में होंगे, गुरु ग्रह मेष राशि मे गोचर कर रहे है, शुक्र ग्रह शनि की कुंभ राशि में होंगे, ग्रहों की पुनरावृत्ति होने के साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है।
महाशिवरात्रि पर्व पर आप सभी अपनी मनोकामनाएं हेतु रुद्राभिषेक अवश्य कराये श्री महाकाल औघड़ शिव दानी आप की समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति अवश्य करेंगे।
महाशिवरात्रि व्रत का पारण 9 मार्च 2024 शनिवार को प्रात: काल कर लिया जाएगा।
ॐ शिव ॐ शिव ॐ शिव
श्री मोहन दिव्य ज्योतिष केन्द्र
श्री मोहन दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट बिसरख धाम
ग्रेटर नोएडा गौतम बुद्ध नगर
उत्तर प्रदेश
महामण्डलेश्वर वाणी
🙏🕉️🙏🕉️🙏🕉️🙏🕉️
आप सभी देशवासियों एवम् शिव भक्तों को महाशिवरात्रि की अनंत हार्दिक शुभकामनाएँ
शुभाकांक्षी
महामंडलेश्वर
आचार्य
अशोकानंद जी महाराज
सूर्यवंशी
बिसरख धाम

Harveer Singh

पत्रकार हरवीर सिंह राष्ट्र का निष्पक्ष दर्पण भ्रष्टाचार के खिलाफ आर पार / खबरों के साथ-साथ खुलासे भी परित्राणाय साधुनाम् यही हमारा मूल कार्य धर्म की रक्षा के लिए पूरे देश में टीम जिला तहसील लेवल पर गठित की जा रही है उसके बाद अन्य देशों में भी अपनी

Related Articles

Back to top button