Blog

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

प्रधान संपादक हरवीर सिंह9718976101

 

*मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न*

*स्वीप कार्यक्रम के तहत अभियान चलाकर वृहद स्तर पर किया जाए मतदाताओं को जागरूक*

*जनपद में मतदाता को जागरूक बनाने के लिये विभिन्न प्लेटफॉर्म के माध्यम से किया जाये जागरूक*

*गौतमबुद्धनगर 14 मार्च, 2024*

भारत निर्वाचन आयोग एवं जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के क्रम में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में मतदाताओं को जागरूक बनाकर मतदान प्रतिशत में वृद्धि करने के उद्देश्य से आज मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी(स्वीप) गौतमबुद्धनगर जनार्दन सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में स्वीप कार्यक्रम को जनपद में सफल बनाने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों के साथ मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से की गई वर्तमान तक की कार्यवाही की प्रगति के संबंध में बैठक आयोजित की गयी, जिसमें जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र बहादुर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डा0 धर्मवीर सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार, जिला मनोरंजन कर अधिकारी जेपी चन्द, जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा, आदि सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
स्वीप कार्यक्रम के नोडल/मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में जनपद के मतदाताओं को जागरूक बनाने के उद्देश्य से वृहद स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम संचालित किये जा रहे है। जिसकी प्रगति की समीक्षा करते हुये उन्होनें सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपद में मतदाता को जागरूक बनाने के लिये विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्म, विडियो, होर्डिंग, बैनर, स्टीकर, आदि सेे व्यापक प्रचार प्रसार शत प्रतिशत सुनिश्चित किया जाये एवं शिक्षण संस्थानों में शपथ, हस्ताक्षर अभियान व पेरेंट्स मीटिंग का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया जाये। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वीप कार्यक्रम की कार्यवाही से संबंधित आख्या भी से ससमय अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में उपलब्ध करा दी जाए।
सौजन्य से सूचना विभाग गौतमबुद्धनगर।

Harveer Singh

पत्रकार हरवीर सिंह राष्ट्र का निष्पक्ष दर्पण भ्रष्टाचार के खिलाफ आर पार / खबरों के साथ-साथ खुलासे भी परित्राणाय साधुनाम् यही हमारा मूल कार्य धर्म की रक्षा के लिए पूरे देश में टीम जिला तहसील लेवल पर गठित की जा रही है उसके बाद अन्य देशों में भी अपनी

Related Articles

Back to top button