Blog
Trending

ग्रामीण मतदाता के साथ में शहरी मतदाता भी राजेंद्र सिंह सोलंकी की बेबाक़ छवि के दीवाने होते नजर आए

Harveer singh 9718976101

18/04/2024

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से सांसदीय का चुनाव लड़ रहे बहुजन समाजवादी पार्टी बसपा के प्रत्याशी राजेंद्र सिंह सोलंकी ने गुरूवार को नोएडा विधान सभा क्षेत्र के गढ़ी ,कोंडली, बदोली ,जट्टा ,मोहियापुर, गुलावली, मंगरोली ,छपरौली ,वाजिदपुर एवं अन्य जगहों पर समर्थकों के साथ जनसंपर्क कर 26 अप्रैल को बसपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट बसपा के पक्ष में आ रही है आज नोएडा विधान सभा में हुए तूफानी दौरे से आभाष हुआ I ग्रामीण मतदाता के साथ में शहरी मतदाता भी राजेंद्र सिंह सोलंकी की बेबाक़ छवि के दीवाने होते नजर आ रहे हैI

 

सभी लोकसभावासियो ने सभी जाति धर्म के लोगों ने प्रत्याशी को अपने पूरे गाँव एवं सेक्टर से समर्थन दिया। प्रत्याशी ने बताया कि स्थानीय सांसद ने क्षेत्र का विकास ना करके केवल अपने अस्पतालों और अपने अन्य व्यवसायों का विकास किया है। क्षेत्र में विकास ना करके मेरे अपने क्षेत्रवासियों के साथ अन्याय किया है। गत चुनावी दौर में लोगों से झूठे आश्वासन कर लोगों के साथ ठगी की है जिसे क्षेत्रवासी पहचान चुके हैं। इसलिए अब क्षेत्र की जनता सांसद का बदलाव करने का मन बना चुकी है। ग्रामीण मतदाता के साथ में शहरी मतदाता का भी भरपूर सहयोग और आशीर्वाद मिल रहा है। राजेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया इस चुनाव में युवाओं की सक्रियता बहुत नजर आ रही है यहाँ का बच्चा बच्चा यह कह रहा है यह चुनाव राजेंद्र सिंह सोलंकी नहीं हम लड़ रहे है I

Harveer Singh

पत्रकार हरवीर सिंह राष्ट्र का निष्पक्ष दर्पण भ्रष्टाचार के खिलाफ आर पार / खबरों के साथ-साथ खुलासे भी परित्राणाय साधुनाम् यही हमारा मूल कार्य धर्म की रक्षा के लिए पूरे देश में टीम जिला तहसील लेवल पर गठित की जा रही है उसके बाद अन्य देशों में भी अपनी

Related Articles

Back to top button