ओ टू एन डिजिटल एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड मे शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के स्थापना दिवस मनाया
ओ टू एन डिजिटल एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड मे शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के स्थापना दिवस मनाते प्रोफेसर संजय शर्मा जी, क्षेत्रीय संयोजक भारतीय ज्ञान परंपरा शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास ,पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र, नीरज कौशिक, प्रांत संयोजक प्रकाशन कार्य विभाग शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास मेरठ प्रांत, ओ टू एन डिजिटल एजुकेशन के प्रणेता नमित भाटी, डॉ शिव शंकर गौड़, प्राध्यापक शिवाजी महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली तथा नितिन भाटी। आदरणीय प्रोफेसर संजय कुमार शर्मा जी ने आभासीय माध्यम से अपने संबोधन में विद्यार्थियों को भारतीय सभ्यता संस्कृति अपनाने पर बल दिया। उन्होने ज्ञान,चरित्र,शील के समायोजन से विद्यार्थियों को समग्र चरित्र व व्यक्तित्व निर्माण के सुअवसर प्रदान करने वाले संसाधनों से विद्यार्थियों को अवगत करवाया। ओ टू एन डिजिटल एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड का विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने के लिए हृदय से आभार ज्ञापित किया।


