Blog

गृहमंत्री अमित शाह के गैर जिम्मेदाराना बयान को लेकर केंद्रीय मंत्रिमंडल से तुरंत बर्खास्त की मांग

(पत्रकार वार्ता) – जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर ( ग्रह मंत्री की बर्खास्तगी को लेकर ) जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर द्वारा YMCA परिसर, ग्रेटर नोएडा पर संसद में गृह मंत्री श्री अमित शाह द्वारा बाबा साहेब पर की गयी गलत टिप्पणी के सन्दर्भ तथा इससे सम्बंधित आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान किये जाने हेतु एक विशेष पत्रकार वार्ता आयोजित की गयी।

पत्रकार वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जमाने से ही इनकी मानसिकता दलित विरोधी रही है और यही आज इनकी सोच भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता और नेता में दिखाई देती है जिसकी बानगी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा के अपने भाषण में दिखाई है। संसद 150 करोड़ भारतीय का प्रतिनिधित्व करती है उसमे खड़े होकर हमारे महापुरुषों पर गलत टिप्पणी करना पूरे देशवासियों का अपमान है।

हम कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता किसी भी हाल में संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का अपमान सहन नहीं करेंगे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गृहमंत्री अमित शाह के गैर जिम्मेदाराना बयान को लेकर संज्ञान लेना चाहिए और उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल से तुरंत बर्खास्त करना चाहिए।

जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा संसद में जिस प्रकार का अवरोध उत्पन्न किया गया इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की है मोदी जी के विपक्ष के द्वारा उठाए गए मुद्दों पर चर्चा से भागते दिखाई देते हैं।

इसी संदर्भ में आगामी कार्यक्रम की श्रृंखला में कल सूरजपुर स्थित अंबेडकर भवन से बाबा साहब को नमन करके कांग्रेस कार्यकर्ता सूरजपुर कमिश्नरेट कार्यालय की ओर कुछ करेंगे जहाँ उच्चाधिकारियों द्वारा राष्ट्रपति महोदय को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा जायेगा। इसके बाद लगातार अलग अलग गांवों में जाकर आम लोगो को इस बारे में बताकर भारतीय जनता पार्टी के चाल चरित्र और चेहरे को उजागर करने का काम जिला कांग्रेस कमेटी करेगी।

पत्रकार वार्ता में दौरान धर्म सिंह बाल्मीकि, महाराज सिंह नागर, निशा शर्मा, मुकेश शर्मा, देवेश चौधरी, गौतम सिंह, कल्पना सिंह, सुबोध भट्ट, रमेश बाल्मीकि, सचिन आदि लोग उपस्थित थे

सदस्य – AICC
+91 9458 22 7777
+91 9910 17 4200

Harveer Singh

पत्रकार हरवीर सिंह राष्ट्र का निष्पक्ष दर्पण भ्रष्टाचार के खिलाफ आर पार / खबरों के साथ-साथ खुलासे भी परित्राणाय साधुनाम् यही हमारा मूल कार्य धर्म की रक्षा के लिए पूरे देश में टीम जिला तहसील लेवल पर गठित की जा रही है उसके बाद अन्य देशों में भी अपनी

Related Articles

Back to top button