चिकित्सा और किसानों से जुड़ी प्रमुख समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की और एक लिखित ज्ञापन डीएम साहिबा को सौंपा।
प्रधान संपादक हरवीर सिंह 9718976101

भारतीय किसान यूनियन (एकता शक्ति) का प्रतिनिधि मंडल डीएम गौतम बुद्ध नगर से मिला
आज जनपद गौतम बुद्ध नगर में भारतीय किसान यूनियन (एकता शक्ति) का एक प्रतिनिधि मंडल माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री अमरीश चौहान जी की अगुवाई में तथा जिला अध्यक्ष श्री पुलकित सिंघल जी के कुशल नेतृत्व में जिला अधिकारी गौतम बुद्ध नगर से शिष्टाचार भेंट करने पहुंचा।
बैठक के दौरान प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षा, चिकित्सा और किसानों से जुड़ी प्रमुख समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की और एक लिखित ज्ञापन डीएम साहिबा को सौंपा।
🔹 शिक्षा से जुड़ी समस्या
प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि जिले में बड़ी संख्या में बिना मान्यता वाले स्कूल संचालित हो रहे हैं, जिससे बच्चों के भविष्य के साथ गंभीर खिलवाड़ किया जा रहा है।
🔹 चिकित्सा व्यवस्था की स्थिति
चिकित्सा के क्षेत्र में, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आयुष्मान भारत योजना के तहत पाँच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा धरातल पर पूरी तरह विफल दिखाई दे रही है। महानगर के अधिकांश अस्पताल आयुष्मान कार्ड धारकों को इलाज देने से इनकार कर रहे हैं।
🔹 किसानों की समस्याएं
किसानों की फसलों के लिए खेत तैयार हैं, लेकिन यूरिया और डाई की भारी कमी है। खुलेआम ब्लैक मार्केटिंग और लूटखसोट का माहौल पूरे जनपद में व्याप्त है।
इन सभी मुद्दों पर यूनियन ने कड़ा रोष व्यक्त किया और डीएम साहिबा से तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की।
डीएम गौतम बुद्ध नगर ने इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को फोन पर आदेश जारी किए और आश्वासन दिया कि इस विषय पर शीघ्र कठोर कार्रवाई की जाएगी।
भारतीय किसान यूनियन (एकता शक्ति) ने डीएम साहिबा के आश्वासन के बाद अपना धरना समाप्त किया, साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो पूरे उत्तर प्रदेश में आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
संगठन आगामी दिनों में संबंधित विभागों से फॉलोअप रिपोर्ट लेकर यह सुनिश्चित करेगा कि डीएम साहिबा के आदेशों का कितना पालन किया गया है।
इस प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मजदूर सभा रोहताश शर्मा जिलाध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर पुलकित सिंगल युवा राष्ट्रीय महासचिव नितिन गौड़ प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम एम एस भाटी प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश नीरज शर्मा प्रदेश संगठन महामंत्री देविंदर यादव प्रदेश संगठन मंत्री रामोतार सोलंकी शाहिद राणा महानगर अध्यक्ष नॉएडा मजदूर सभा प्रदेश सचिव खालिद जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सभा लक्की शर्मा युवा सचिव टिंकू पंडित महानगर उपाध्यक्ष गाज़ियाबाद पवन जिला उपाध्यक्ष गाज़ियाबाद मुंददर यादव शर्मा( मवई)राहुल खैरपुर सचिन पंडित खेड़ा धर्मपुरा
युवा अध्यक्ष श्री अक्षित शर्मा जी,
तअन्य सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


