भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति की नई पहल, प्रदेश अध्यक्ष अमरीश चौहान व राष्टीय संगठन महा मंत्री अक्षित शर्मा ने समाज को किया जागरूक
प्रधान संपादक :हरवीर सिंह

प्रेस विज्ञप्ति
सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति की नई पहल, प्रदेश अध्यक्ष अमरीश चौहान व राष्टीय संगठन महा मंत्री अक्षित शर्मा ने समाज को किया जागरूक
दादरी/गौतम बुद्ध नगर।
वार्ड नंबर तीन जिला पंचायत के प्रत्याशी एवं भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमरीश चौहान तथा संगठन के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एडवोकेट अक्षित शर्मा के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत समाज को जागरूक करने हेतु एक सराहनीय पहल की गई।
एक निजी कार्यक्रम में पहुँचकर सर्व समाज का संबोधित किया
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने आमजन से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत में सड़क दुर्घटनाओं में प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में लोगों की असमय मृत्यु हो जाती है, जिसे केवल जागरूकता और नियमों के पालन से कम किया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जीवन अनमोल है, और हर व्यक्ति को अपने परिवार की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।
प्रदेश अध्यक्ष अमरीश चौहान ने कहा कि सड़क पर निकलते समय हेलमेट, सीट बेल्ट, गति सीमा, ट्रैफिक सिग्नल एवं अन्य सभी सुरक्षा मानकों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। छोटी-सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए सावधानी ही सुरक्षा है।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) उदय, प्रदेश संगठन महामंत्री देवेंद्र यादव, पंकज त्यागी हिंदू नगर अध्यक्ष अक्षित गोयल, जिला उपाध्यक्ष संदीप, संदीप गोयल नीरज शर्मा सहित संगठन के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने सड़क सुरक्षा को लेकर समाज में निरंतर जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
जय जवान, जय किसान।


