ग्रेटर नोएडा स्थित सेक्टर150 युवराज मर्डर केस के बाद बड़ा बदलाव: उत्तर प्रदेश में जल सुरक्षा एवं जल पुलिस चौकियों की स्थापना – कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की पहल
प्रधान संपादक हरवीर सिंह

*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर*
🟥🟦🟥🟦
*‼️ उत्तर प्रदेश में जल सुरक्षा एवं जल पुलिस चौकियों की स्थापना – कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की पहल ‼️*
🟥🟦🟥🟦
*पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा जल सुरक्षा / जन सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए जल पुलिस चौकियों की स्थापना की योजना तैयार की गई है। इसका उद्देश्य धार्मिक स्थलों, घाटों एवं जल पर्यटन स्थलों पर आने वाले नागरिकों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा, बचाव एवं राहत कार्यों को सुदृढ़ करना है।*
*अवैध गतिविधियों की रोकथाम, बाढ़ संभाव्यता एवं छठ पूजा आदि धार्मिक आयोजनों पर सुरक्षा व्यवस्था तथा त्वरित बचाव हेतु कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में प्रस्तावित 06 जल पुलिस चौकियां स्थापित किया जाना प्रस्तावित किया गया है:-*
*नोएडा जोन-*
*1-* थाना सेक्टर-126 – ओखला बैराज की पूर्व दिशा में कालिंदी कुंज यमुना पुल के नीचे
*सेंट्रल नोएडा जोन-*
*2-* थाना इकोटेक-3 – हिण्डन नदी के किनारे, कुलेसरा क्षेत्र
*ग्रेटर नोएडा जोन-*
*3-* थाना नॉलेज पार्क – ग्राम कामबक्शपुर यमुना तटीय क्षेत्र
*4-* थाना दादरी – कोट नहर, दादरी क्षेत्र
*5-* थाना दनकौर – खेरली नहर पुलिया, दनकौर क्षेत्र
*6-* थाना रबूपुरा – ग्राम चंडीगढ़ यमुना नहर क्षेत्र
*कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में धार्मिक आयोजन यथा श्रावण मास की कांवड़ यात्रा, छठ पूजा, दुर्गा पूजा एवं अन्य पर्वों के दौरान घाटों पर भारी भीड़ एकत्रित होती है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। इन्हीं परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए जल पुलिस चौकियों की स्थापना आवश्यक है।*
*मुख्य कार्य एवं दायित्व-*
घाटों पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना
भीड़ प्रबंधन, बैरीकेडिंग एवं बचाव कार्य
नौकाओं पर निर्धारित क्षमता के अनुसार संचालन
स्थानीय नाविकों, गोताखोरों एवं आपदा मित्रों से समन्वय
*जनशक्ति एवं संसाधन-*
प्रत्येक जल पुलिस चौकी आधुनिक उपकरणों से लैस होगी, जिनमें प्रशिक्षित जनशक्ति, रबरयुक्त बचाव नौकाएं, प्रशिक्षित नाव चालक, स्थानीय गोताखोर एवं आपदा मित्र उपलब्ध रहेंगे। प्रशिक्षण एवं वित्तीय सहयोग राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा प्रदान किया जाएगा। इसका उद्देश्य जल पुलिस चौकी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की कमी के कारण उत्पन्न होने वाली आकस्मिक घटनाओं पर त्वरित बचाव कार्य करना तथा घाटों, नहरों और जल पर्यटन स्थलों पर श्रद्धालुओं और नागरिकों की सुरक्षा, बचाव और राहत कार्यों को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करना है।
प्रत्येक जल पुलिस चौकी में चौकी प्रभारी और मुख्य आरक्षी/आरक्षी के अतिरिक्त, 02 रबरयुक्त बचाव नौकाओं (Rescue Boats) के संचालन हेतु 02 बोट चालक, 02 सहायक बोट चालक तथा प्रत्येक बोट के लिए 04-08 स्थानीय गोताखोर (प्राइवेट) और आपदा मित्र उपलब्ध रहेंगे। पुलिस चौकी के कार्य क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुसार जनशक्ति में वृद्धि भी की जा सकती है।
*पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की यह पहल जल सुरक्षा, जन सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे श्रद्धालुओं एवं नागरिकों की सुरक्षा प्रभावी रूप से सुनिश्चित की जा सकेगी।*
*मीडिया सेल*
*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।*


