विपक्ष का ऐलान 17 फरवरी को लखनऊ विधानसभा घेराव

– 17 फरवरी को लखनऊ विधानसभा घेराव में गौतमबुद्ध नगर से भारी भागीदारी मनरेगा और श्रमिक अधिकारों पर हमले के खिलाफ कांग्रेस का निर्णायक संघर्ष।
आज जिला कांग्रेस कार्यालय, ग्रेटर नोएडा वेस्ट पर एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा दिनांक 17 फरवरी 2026 को लखनऊ में आयोजित प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की गई।जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने प्रेस वार्ता में बताया कि उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में पिछले एक माह से अब तक लगभग 5000 मनरेगा बचाओ चौपालों का आयोजन किया जा चुका है। इन चौपालों के माध्यम से गांव-गांव जाकर श्रमिकों, किसानों और आम नागरिकों को मनरेगा से जुड़े मुद्दों तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया है। कल गौतमबुद्ध नगर सहित प्रदेश के सभी जिलों में मनरेगा बचाओ पदयात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हुआ। गांव-गांव में लोगों ने कांग्रेस पार्टी के इस जनसंघर्ष का समर्थन करते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि श्रमिकों के अधिकारों से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण मनरेगा जैसी ऐतिहासिक योजना को जानबूझकर कमजोर किया जा रहा है। भुगतान में देरी, कार्यों में कटौती और प्रशासनिक उपेक्षा ने गरीब परिवारों की आजीविका पर गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। यह सरकार विकास की नहीं, बल्कि गरीब विरोधी सोच की राजनीति कर रही है।उन्होंने आगे कहा 17 फरवरी को लखनऊ में विधानसभा घेराव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि श्रमिकों और संविधान की रक्षा का निर्णायक संघर्ष है। गौतमबुद्ध नगर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचकर इस जन आवाज को बुलंद करेंगे। यदि सरकार ने जन भावनाओं की अनदेखी की तो आंदोलन और व्यापक रूप लेगा।प्रेस वार्ता में जिला पदाधिकारियों ने बताया कि जनपद से कार्यकर्ताओं की संगठित भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है तथा यह आंदोलन पूरी तरह लोकतांत्रिक और आक्रोशपूर्णहोगा। जिला कांग्रेस कमेटी ने जिले के जागरूक लोगों से अपील की है कि मनरेगा और संविधान के सम्मान की रक्षा हेतु 17 फरवरी के विधानसभा घेराव को ऐतिहासिक बनाने में सहयोग करें।
पत्रकार वार्ता में दुष्यंत नागर, जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ चेयरमैन महाराज सिंह नागर, अनुसूचित जाति मोर्चा चेयरमैन धर्म सिंह जीनवाल, सेवादल चेयरमैन सतीश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रुति कुमारी, जिला उपाध्यक्ष रिज़वान चौधरी, जिला उपाध्यक्ष निशा शर्मा, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ चेयरमैन अरुण गुर्जर आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
सप्रेम सादर
—
दीपक भाटी चोटीवाला
जिला अध्यक्ष, कांग्रेस – गौतमबुद्ध नगर
सदस्य – AICC
+91 9458 22 7777
+91 9910 17 4200