ग्रेटर नोएडा स्थित नॉलेज पार्क फर्स्ट HIMT में तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव “स्प्रीएस्टा 2026” का शुभारंभ
Harveer Singh news एजेंसी 9718976101

दिनांक: 16 मार्च 2026
ग्रेटर नोएडा स्थित नॉलेज पार्क फर्स्ट HIMT में तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव “स्प्रीएस्टा 2026” का शुभारंभ
एचआईएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव “स्प्रीएस्टा 2026” का आज प्रथम दिन अत्यंत उत्साह और जोश के साथ प्रारम्भ हुआ। 16 से 18 मार्च 2026 तक चलने वाले इस भव्य आयोजन में देश के लगभग 65 विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों और विश्वविद्यालयों की टीमें भाग लेकर इसे एक शानदार खेल महोत्सव का रूप दे रही हैं।

कार्यक्रम का शुभारम्भ फीता काटकर तथा रंग-बिरंगे गुब्बारों के गुच्छों को आकाश में छोड़कर किया गया, जिससे पूरे परिसर में उत्सव का उल्लासपूर्ण वातावरण बन गया।
स्प्रीएस्टा 2026 के पहले दिन अनेक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें कबड्डी, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, लॉन्ग जंप, 100 मीटर दौड़, कैरम, शतरंज, बैडमिंटन तथा रस्साकशी (टग ऑफ वॉर) जैसी प्रतिस्पर्धाओं में प्रतिभागियों ने जोश और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। इन प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जिन्हें दर्शकों ने भी खूब सराहा और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर श्री एच. एस. बंसल, चेयरमैन, एचआईएमटी ग्रुप ने सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करते हैं।
श्री अनिल कुमार बंसल, एचआईएमटी समूह के सचिव, श्री अनमोल बंसल, समूह के संयुक्त सचिव, ने भी सभी प्रतिभागियों को शुभकामनायें दी।
वहीं ग्रुप डायरेक्टर प्रो (डॉ) सुधीर कुमार ने विद्यार्थियों के उत्साह और आयोजन में उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्प्रीएस्टा जैसे मंच छात्रों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं।
तीन दिवसीय इस महोत्सव में आने वाले दिनों में भी अनेक खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे स्प्रीएस्टा 2026 प्रतिभागियों और दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव बनने जा रहा है।
कार्यकारी निदेशक डॉ. विक्रांत चौधरी, प्रो. (डॉ.) पंकज कुमार, निदेशक, प्रबंधन अध्ययन, प्रो. (डॉ.) अनुज मित्तल, निदेशक, एचआईएमटी फार्मेसी कॉलेज, प्रो (डॉ) अमित सिंह, प्राचार्य, हरलाल स्कूल ऑफ लॉ, डॉ. मनोरमा , प्राचार्या-एजुकेशन, श्री नरेंद्र उपाध्याय, एचओडी-आईटी विभाग, डॉ. दिनेश कुमार, एचओडी-बायो टेक्नोलॉजी, सुश्री कविता चौधरी, प्रशासनिक अधिकारी और स्टाफ सदस्यों के साथ सभी संकाय सदस्यों ने अपनी उपस्थिति से इस अवसर की शोभा बढ़ाई।


