Blog

बजरंग दल द्वारा लेंसकार्ट (Lenskart) के शोरूम पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया ।

हरवीर सिंह कुशवाहा 9718976101

 

विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल – गौतमबुद्धनगर

दिनांक: 26 अप्रैल 2026

आज बजरंग दल गौतमबुद्धनगर ने लेंसकार्ट (Lenskart) के शोरूम पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया । यह प्रदर्शन कंपनी की कथित ड्रेस कोड नीति के विरोध में किया गया, जिसमें हिंदू धार्मिक प्रतीकों – जैसे तिलक, बिंदी, सिंदूर एवं कलावा – पर प्रतिबंध लगाए जाने की खबरों से व्यापक आक्रोश उत्पन्न हुआ है।

 

ज्ञात हो कि देश के विभिन्न हिस्सों में भी इसी मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन सामने आए हैं, जहां बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शोरूम पर जाकर अपना विरोध दर्ज कराया और हिंदू पहचान के सम्मान की मांग की है ।

 

आज के प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शोरूम पहुंचकर शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया तथा कर्मचारियों को तिलक लगाकर भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कहा कि किसी भी कंपनी को भारत में व्यापार करते समय यहां की संस्कृति, आस्था और धार्मिक स्वतंत्रता का सम्मान करना अनिवार्य है।

 

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए बजरंग दल जिला संयोजक अंकित शर्मा ने कहा कि -“हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि हिंदू समाज अपनी आस्था और परंपराओं के साथ किसी भी प्रकारसमझौता नहीं करेगा। यदि किसी कंपनी की नीति हिंदू प्रतीकों का अपमान करती है, तो उसका पूरे देश में विरोध किया जाएगा। यह केवल एक कंपनी का मुद्दा नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति के सम्मान का प्रश्न है।”

 

प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल ने लेंसकार्ट प्रबंधन से यह मांग की कि:

1. विवादित ड्रेस कोड नीति को तुरंत पूर्णतः निरस्त किया जाए।

2. सभी धर्मों के प्रतीकों के प्रति समान सम्मान सुनिश्चित किया जाए।

3. सार्वजनिक रूप से कंपनी अपनी स्थिति स्पष्ट करे और हिंदू समाज से क्षमा याचना करे।

 

कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि कंपनी द्वारा जल्द ही संतोषजनक कदम नहीं उठाए गए, तो देशव्यापी आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बजरंग दल ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन शांतिपूर्ण है, लेकिन हिंदू आस्था के अपमान को किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा।

 

इस विरोध प्रदर्शन में बजरंग दल केमनीष जी ,शेंकी जी ,लक्की जी , अमरीश जी , राकेश जी, शांतनु जी , विवेक जी समेत जिला के अन्य दायित्ववान कार्यकर्त भी सम्मिलित रहे ।

 

जारीकर्ता:

कपिल चौहान

जिला प्रचार प्रमुख

विश्व हिन्दू परिषद – गौतमबुद्धनगर

Harveer Singh

पत्रकार हरवीर सिंह राष्ट्र का निष्पक्ष दर्पण भ्रष्टाचार के खिलाफ आर पार / खबरों के साथ-साथ खुलासे भी परित्राणाय साधुनाम् यही हमारा मूल कार्य धर्म की रक्षा के लिए पूरे देश में टीम जिला तहसील लेवल पर गठित की जा रही है उसके बाद अन्य देशों में भी अपनी

Related Articles

Back to top button