Blog

कांग्रेस कमेटी गौतम बुद्ध नगर संगठन द्वारा विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न।

Harveer Singh

 

कांग्रेस कमेटी गौतम बुद्ध नगर संगठन द्वारा विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न। आगामी 6 अगस्त से प्रारम्भ होने वाली जनसंवाद यात्रा की तैयारियों

ग्रेटर नोएडा (बिसरख) स्थित जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय पर आज जिला कांग्रेस कमेटी गौतम बुद्ध नगर की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई तथा आगामी 6 अगस्त से दादरी विधानसभा क्षेत्र से प्रारम्भ होने वाली जनसंवाद यात्रा की तैयारियों, संगठन की मजबूती तथा जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

बैठक में जिला कांग्रेस के जिला संयोजक जोगेश नेहरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी गौतम बुद्ध नगर के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला द्वारा की गई।

 

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार जनता के बीच संघर्ष कर रही है। स्थानीय स्तर पर मूलभूत सुविधाओं, किसानों की प्राधिकरण संबंधी समस्याएँ, युवाओं के भविष्य, महिलाओं की सुरक्षा तथा स्थानीय शहरी क्षेत्र की लोकल ट्रांसपोर्ट, बिल्डर-बायर समस्या आदि को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक सेक्टर, सोसायटी, गांव-गांव और घर-घर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि 6 अगस्त से दादरी विधानसभा क्षेत्र से प्रारम्भ होने वाली जनसंवाद यात्रा का उद्देश्य आमजन की आवाज़ को सुनना, उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाना तथा कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को जनता तक पहुँचाना है तथा आने वाले विधानसभा चुनाव में एक गंभीर और मजबूत पेशबंदी दर्ज करना है।

 

उन्होंने कहा कि जनसंवाद संकल्प यात्रा कार्यक्रम प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह पूरे समर्पण, अनुशासन और संगठनात्मक भावना के साथ इस यात्रा को सफल बनाए। बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष द्वारा जनसंवाद यात्रा के सफल संचालन हेतु कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ भी सौंपी गईं तथा प्रत्येक दायित्व का गंभीरता से निर्वहन करने का आह्वान किया गया।

 

विशेष अतिथि जिला संयोजक जोगेश नेहरा ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस का सबसे बड़ा आधार उसका समर्पित कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि जब संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाता है, तब पार्टी और अधिक सशक्त बनती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से जनसंवाद यात्रा को जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान करते हुए कहा कि जनता आज ऐसे राजनीतिक विकल्प की तलाश में है जो उनकी समस्याओं को ईमानदारी से उठाए। कांग्रेस को जनता के बीच पूरी मजबूती के साथ अपनी बात रखनी होगी।

 

बैठक में यात्रा की रूपरेखा, विभिन्न गांवों एवं क्षेत्रों में जनसंपर्क कार्यक्रम, स्वागत समितियों के गठन, प्रचार-प्रसार, सोशल मीडिया, जनसभाओं तथा स्थानीय स्तर पर संगठनात्मक समन्वय सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जनसंवाद यात्रा को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक का संचालन मुकेश शर्मा ने किया।

 

बैठक धर्मेन्द्र भाटी, दुष्यंत नागर, किशन शर्मा, धर्मवीर प्रधान, मुकेश शर्मा, सूबेदार सतपाल सिंह, नीरज लोहिया, हरिन्द्र शर्मा, सतीश शर्मा, महाराज सिंह, अरुण भाटी, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, धर्म सिंह, गौतम सिंह, बिन्नू भाटी, आर०के० प्रथम, दयानंद नागर, रमेश वाल्मीकि, नीतीश चौधरी, सुबोध भट्ट, सचिन शर्मा, सचिन जीनवाल, विपिन त्यागी, असगर अली, अरविंद रेक्सवाल, अमित कुमार, अंकित भाटी, श्रुति, धीरा सिंह, रमेश जीनवाल, जतन सिन्हा, दुर्गेश कुमार, सुनील आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

सप्रेम सादर

 

दीपक भाटी चोटीवाला

जिला अध्यक्ष, कांग्रेस – गौतमबुद्ध नगर

सदस्य – AICC

+91 945

8 22 7777

+91 9910 17 4200

Harveer Singh

पत्रकार हरवीर सिंह राष्ट्र का निष्पक्ष दर्पण भ्रष्टाचार के खिलाफ आर पार / खबरों के साथ-साथ खुलासे भी परित्राणाय साधुनाम् यही हमारा मूल कार्य धर्म की रक्षा के लिए पूरे देश में टीम जिला तहसील लेवल पर गठित की जा रही है उसके बाद अन्य देशों में भी अपनी

Related Articles

Back to top button