गौतम बुध नगर
Trending

श्मशान भूमि को पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।

सेवा में,

 

मुख्य कार्यपालक अधिकारी महोदय, ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण, गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश।

विषयः ग्राम तुगलपुर स्थित श्मशान भूमि पर किए गए कथित अवैध कब्जे/अतिक्रमण की जांच, सीमांकन एवं एक सप्ताह के भीतर कब्जा हटाए जाने के संबंध में।

 

(खसरा सं०-324) 324)

 

महोदय,

 

सविनय निवेदन है कि ग्राम तुगलपुर, तहसील दादरी, जनपद गौतम बुद्ध नगर में श्मशान हेतु उपलब्ध भूमि पर कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध कब्जा/अतिक्रमण किए जाने की शिकायत ग्रामवासियों द्वारा की जा रही है। श्मशान भूमि सार्बजनिक उपयोग की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमि है तथा इसका अतिक्रमण ग्रामवासियों के धार्मिक एवं सामाजिक उपयोग में गंभीर बाधा उत्पन्न करता है।

 

अतः प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आपसे अनुरोध है कि संबंधित राजस्व अभिलेखों के आधार पर उक्त श्मशान भूमि की तत्काल पैमाइश एवं सीमांकन कराया जाए तथा मौके पर राजस्व विभाग की टीम भेजकर वास्वविक स्थिति की जांच कराई जाए।

 

यदि जांच में किसी व्यक्ति द्वारा श्मशान भूमि पर अवैध कब्जा/अतिक्रमण पाया जाता है, तो नियमानुसार तत्काल अतिक्रमण हटाकर भूमि को कब्जामुक्त कराया जाए तथा श्मशान भूमि की सीमा सुरक्षित कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।

 

यदि जांच में किसी व्यक्ति द्वारा श्मशान भूमि पर अवैध कब्जा/अतिक्रमण पाया जाता है, तो नियमानुसार एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण हटाकर भूमि को कब्जामुक्त कराया जाए तथा श्मशान भूमि की सीमा सुरक्षित कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।

 

साथ ही अनुरोध है कि-

 

1. श्मशान भूमि के खसरा नंबर एवं राजस्व अभिलेखों का सत्यापन कराया जाए।

 

2. मौके पर लेखपाल/राजस्व निरीक्षक द्वारा पैमाइश एवं सीमांकन कराया जाए।

 

3. अवैध कब्जे/अतिक्रमण की स्थिति में नियमानुसार नोटिस एवं वैधानिक कार्रवाई की जाए।

 

4. श्मशान भूमि को पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।

 

भविष्य में दोबारा कब्जा न हो, इसके लिए भूमि की सीमा चिन्हित/पिलर लगाकर सुरक्षित कराई जाए।

 

5. 6. मौके की जांच एवं की गई कार्रवाई की लिखित रिपोर्ट ग्रामवासियों/प्रार्थी को उपलब्ध कराई जाए।

 

7. यदि कब्जे के दौरान किसी प्रकार का अवैध निर्माण किया गया है, तो उसके संबंध में भी नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

 

महोदय, श्मशान भूमि ग्रामवासियों की मूलभूत सार्बजनिक आवश्यकता से जुड़ी हुई भूमि है। अतः प्रकरण में शीघ्र स्थल निरीक्षण कराकर निष्पक्ष जांच एवं नियमानुसार कठोर कार्रवाई किए जाने की अपेक्षा है।

 

कृपया इस प्रार्थना-पत्र को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान करने की कृपा करें।महोदय, श्मशान भूमि ग्रामवासियों की मूलभूत सार्बजनिक आवश्यकता से जुड़ी हुई भूमि है। अतः आपसे अनुरोध है कि इस पत्र की प्राप्ति के एक सप्ताह के भीतर स्थल निरीक्षण, निष्पक्ष जांच एवं नियमानुसार कब्जा हटाने की कार्रवाई सुनिशित की जाए।यदि निर्धारित अवधि में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है, तो ग्रामवासी 9 सितंबर को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से प्राधिकरण कार्यालय का घेराव कर अपना विरोध दर्ज कराने तथा अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने के लिए बाध्य होंगे। हमारा उद्देश्य किसी प्रकार का विवाद या कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न करना नहीं, बल्कि श्मशान भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने और ग्रामवासियों के अधिकारों की रक्षा हेतु संवैधानिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखना है।कृपया इस प्रार्थना-पत्र को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान करने तथा समयबद्ध कार्रवाई सुनिशित करने की कृपा करें।

Harveer Singh

पत्रकार हरवीर सिंह राष्ट्र का निष्पक्ष दर्पण भ्रष्टाचार के खिलाफ आर पार / खबरों के साथ-साथ खुलासे भी परित्राणाय साधुनाम् यही हमारा मूल कार्य धर्म की रक्षा के लिए पूरे देश में टीम जिला तहसील लेवल पर गठित की जा रही है उसके बाद अन्य देशों में भी अपनी

Related Articles

Back to top button