Blog

अवैध मादक पदार्थ गांजा सप्लाई करने वाला आरोपी राजेन्द्र उर्फ पप्पोली को किया गिरफ्तार

भरतपुर संवाददाता भीम सिंह राजपूत

 

बयाना कोतवाली ने दिनांक 05.08.2020 को गस्त के दौरान रेलवे लाईन व रीको बयाना के पास हीरो स्पलैण्डर प्लस मोटरसाईकिल नम्बर आर.जे. 05 एच.एस. 9088 पर दो व्यक्ति जा रहे थे जो पुलिस को देखकर वापिस जाने लगे जिन्हें शक होने पर रूकवाया व नाम पता पूछा तो चालक ने अपना नाम धर्मवीरसिंह पुत्र बहादुरसिंह जाति गुर्जर व गणेशपुरी पुत्र सामन्तपुरी जाति गुसांई बताया जिन्हें चैक किया तो उनके पास प्लास्टिक के थैले में 700 ग्राम अवैध गांजा मिला। जिस पर उक्त अवैध गांजा 700 ग्राम को जब्त कर आरोपियों को गिरफतार कर लिया एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल नम्बर आर.जे. 05 एच.एस. 9088 को जब्त कर घटना के सम्बन्ध में थाना बयाना पर मु0नं0 232/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में पंजीबद्व कर अनुसंधान थानाधिकारी गढीबाजना श्यामलाल पु0नि0 द्वारा किया जा रहा है। मुख्य आरोपियों ने बताया कि मैं अवैध मादक पदार्थ को राजेन्द्र उर्फ पप्पोली पुत्र मानसिंह से खरीद कर लाया था थाना गढीबाजना पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्कर के विरूध्द कार्यवाही करते हुए आरोपी राजेन्द्र उर्फ पप्पोली पुत्र मानसिंह जाति गूर्जर उम्र 36 साल निवासी चहल थाना रूदावल जिला भरतपुर को गिरफ्तार किया है। ज्ञात रहे उक्त प्रकरण में 02 आरोपियो को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

BHIM SINGH RAJPUT

Bhim Singh Rajput is a journalist and photojournalist associated with Vedant Current News. He covers local news, social issues, government activities, crime, education, and public interest stories with a focus on accurate and timely reporting.

Related Articles

Back to top button