Blog

Special Olympics Bharat द्वारा “Run for Inclusion” का आयोजन

कर्मवीर आर्य

Special Olympics Bharat द्वारा “Run for Inclusion” का आयोजन

 

नई दिल्ली, 9 नवंबर 2024 – Special Olympics Bharat और हल्दीराम्स के सहयोग से नई दिल्ली के सेंट्रल सिविल सर्विस ग्राउंड, चाणक्यपुरी में “Run for Inclusion” का आयोजन किया गया। इस आयोजन में दिल्ली , नोएडा , ग़ाज़ियाबाद से 10,000 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें उत्तर प्रदेश से 5000 छात्र विशेष रूप से शामिल हुए। यह आयोजन समाज में समावेशन और समानता का संदेश देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस दौड़ के साथ-साथ ज़ुम्बा और डीजे जैसी मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

 

मुख्य अतिथि के विचार

मुख्य अतिथि श्री हर्ष मल्होत्रा (राज्य मंत्री, कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय) ने इस अवसर पर कहा, “समावेशन एक मजबूत और संगठित समाज की नींव है। इस दौड़ के माध्यम से हम न केवल special आवश्यकता वाले बच्चों के प्रति समाज की सोच में परिवर्तन ला रहे हैं, बल्कि एक प्रेरणादायक संदेश भी दे रहे हैं।”

 

विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती बंसुरी स्वराज , श्री मनोज तिवारी ने अपने उद्गार प्रकट करते हुए कहा कि, “इस प्रकार के आयोजन समाज में समावेशन और समानता के संदेश को फैलाते हैं। special आवश्यकता वाले बच्चों के साथ इस आयोजन में शामिल होना हमारे लिए सम्मान की बात है।”

 

डॉ. मल्लिका नड्डा का विशेष संबोधन

Special Olympics Bharat की चेयरपर्सन डॉ. मल्लिका नड्डा ने इस आयोजन को एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा, “Run for Inclusion केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि एक आंदोलन है जो सभी को एकजुट करता है। आज यहां शामिल हर बच्चा और हर प्रतिभागी इस आंदोलन का हिस्सा बनकर समाज में बदलाव का वाहक बन रहा है।”

Special Olympics Bharat उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्री मुकेश शुक्ला जी ने कहा की “हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर special आवश्यकता वाले बच्चे को समाज में आत्म-सम्मान और गरिमा का स्थान मिले।”

 

प्रतिभागियों का अनुभव

प्रतिभागियों ने इस आयोजन को बेहद प्रेरणादायक बताया। लखनऊ के छात्र रोहन मिश्रा ने कहा, “यह दौड़ मेरे जीवन का एक अविस्मरणीय अनुभव रहा। यहाँ हर किसी को समान अवसर मिला है और इस दौड़ ने हमें दिखाया कि हम सब मिलकर कुछ भी कर सकते हैं।”

दिल्ली से आए एक special आवश्यकता वाले बच्चे, आदित्य गुप्ता ने भी अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि “इस दौड़ में भाग लेना मेरे लिए गर्व की बात है।” आदित्य के माता-पिता, श्रीमती सीमा गुप्ता और श्री विकास गुप्ता ने इस आयोजन के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “हमारे बच्चे को इस प्रकार का मंच प्रदान करने के लिए हम Special Olympics Bharat का हृदय से धन्यवाद करते हैं। यह उसके जीवन में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय जोड़ने में मदद करेगा।”

 

इस आयोजन में Special Olympics Bharat के महासचिव डॉ. डी.जी. चौधरी, और नेशनल स्पोर्ट्स डायरेक्टर श्रीमती एकता झा , श्री हरप्रीत सिंह व भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी भी उपस्थित रहे। सभी ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों, गणमान्य अतिथियों और अभिभावकों का आभार प्रकट किया।

Harveer Singh

पत्रकार हरवीर सिंह राष्ट्र का निष्पक्ष दर्पण भ्रष्टाचार के खिलाफ आर पार / खबरों के साथ-साथ खुलासे भी परित्राणाय साधुनाम् यही हमारा मूल कार्य धर्म की रक्षा के लिए पूरे देश में टीम जिला तहसील लेवल पर गठित की जा रही है उसके बाद अन्य देशों में भी अपनी

Related Articles

Back to top button