Blog

मिशन शक्ति-5.0 के तहत पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

 

 

*उ0प्र0 शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व जागरूकता हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति-5.0 कार्यक्रम के अंतर्गत कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में महिलाओं एवं बालिकाओं को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के द्वारा थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-62 गुप्ता तिराहा एवं थाना फेस-1 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-2 बाइजू तिराहा पर पुलिस पिंक बूथ का उद्घाटन किया गया।*

🟥🟦🟥🟦

 

*उ0प्र0 शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व जागरूकता हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति-5.0 कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 22.10.2024 को पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-62 गुप्ता तिराहा एवं थाना फेस-1 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-2 बाइजू तिराहा पर पुलिस पिंक बूथ का उद्घाटन किया गया। पुलिस पिंक बूथ का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है। इन बूथ पर महिला पुलिस कर्मी ही तैनात होगीं जिससे शिकायत लेकर आने वाली महिलाओं को अपनी परेशानी बताने में किसी प्रकार की हिचक महसूस ना हो। यह पिंक बूथ ऐसे स्थानों पर बनाये गये है जहां पर महिलाओं की आवाजाही अधिक होती है। प्रत्येक थाने पर महिला शिकायतकर्ता या पीड़िता की सहायता हेतु महिला हेल्प डेस्क संचालित हैं किंतु पुलिस पिंक बूथ विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा एवं उन्हें सशक्त करने हेतु बनाये गये है।*

 

*कार्यक्रम के दौरान पुलिस कमिश्नर महोदया द्वारा वहां उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित किया गया तथा उन्हे निरंतर आगे बढने के लिए प्रेरित किया गया। उनके द्वारा सभी महिलाओं को किसी भी अपराध को चुपचाप सहन न करने हेतु जागरूक किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि पिंक बूथ पर महिलायें तुरन्त पुलिस सहायता प्राप्त कर सकती है। इन बूथ पर महिला पुलिसकर्मी ही तैनात होगीं जिससे शिकायत लेकर आने वाली महिलाओं को अपनी परेशानी बताने में किसी प्रकार की हिचक महसूस ना हो।*

 

*मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला पुलिसकर्मियों द्वारा प्रतिदिन सभी थाना क्षेत्रों में भ्रमणशील रहते हुए विभिन्न सोसाइटियों, स्कूलों, कम्पनीयों, मैट्रो स्टेशन, बस स्टैण्ड व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाकर रहते हुए महिलाओं को आत्मसुरक्षा व साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जाता है। महिला सशक्तिकरण अभियान, महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के संबंध में जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के सम्बन्ध में शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जैसे मिशन शक्ति फेस-5.0, शुभ मंगल योजना, साइबर क्राइम एवं साइबर सुरक्षा की जानकारी प्रदान की जाती है। महिलाओं/छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर-1090, आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर-1098, वन स्टॉप सेंटर नंबर-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर-1076 व साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930 के बारे में प्रतिदिन जानकारी प्रदान की जाती है।*

 

*कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय श्री बबलू कुमार, अपर पुलिस आयुक्त कानून/व्यवस्था श्री शिव हरी मीना, डीसीपी नोएडा श्री रामबदन सिंह, डीसीपी महिला सुरक्षा श्रीमती सुनिति, एडीसीपी नोएडा श्री मनीष कुमार मिश्र, एसीपी द्वितीय नोएडा सुश्री शैव्या गोयल, एसीपी महिला सुरक्षा श्रीमती सौम्या सिंह व अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।*

 

*मीडिया सेल*

*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर*

Harveer Singh

पत्रकार हरवीर सिंह राष्ट्र का निष्पक्ष दर्पण भ्रष्टाचार के खिलाफ आर पार / खबरों के साथ-साथ खुलासे भी परित्राणाय साधुनाम् यही हमारा मूल कार्य धर्म की रक्षा के लिए पूरे देश में टीम जिला तहसील लेवल पर गठित की जा रही है उसके बाद अन्य देशों में भी अपनी

Related Articles

Back to top button