Blog

भरतपुर की धमक पत्रकार कुंवर भीम सिंह राजपूत नेशनल ह्यूमैनिटी अवार्ड 2024 से सम्मानित होंगे

हरवीर सिंह 9718976101

*नेशनल ह्यूमैनिटी अवार्ड 2024 से सम्मानित होंगे समाजसेवी रक्तवीर कुंवर भीम सिंह राजपूत* *हेल्प इंडिया फाउंडेशन श्री गंगानगर का नेशनल ह्यूमैनिटी अवार्ड 2024 कार्यक्रम 9 फरवरी को*
भरतपुर ! मानवता की सेवा में अग्रणी संस्था हेल्प इंडिया फाउंडेशन श्री गंगानगर जो कि पिछले 5 सालों से मानवता की सेवा करती आ रही है। संस्था के संस्थापक विनोद राजपूत अध्यक्ष कमल कुमार नारंग ने बताया कि संस्था की ओर से राजस्थान के भरतपुर जिलेे से समाजसेवी रक्तवीर कुंवर भीम सिंह राजपूत को समाज सेवा के क्षेत्र में अच्छी उत्कृष्ट सेवा देने पर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा श्रीगंगानगर जिले में पहली बार नेशनल ह्यूमैनिटी अवार्ड 2024 का आयोजन 9 फरवरी के दिन शुक्रवार को मोती पैलेस में सुबह 11:00 बजे किया जा रहा है। इस नेशनल प्रोग्राम में देश-विदेश के लगभग 130 सोशल वर्कर्स को नेशनल ह्यूमैनिटी अवार्ड 2024 से सम्मानित किया जाएगा। इस नेशनल आयोजन में नेपाल, असम, महाराष्ट्र ,उड़ीसा ,पंजाब, झारखंड,पश्चिम बंगाल, केरल, हरियाणा, बिहार ,उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड ,हिमाचल राजस्थान, मध्य प्रदेश ,गुजरात दिल्ली सहित देश-विदेश से सोशल वर्कर पहुंच रहे हैं। इस नेशनल आयोजन में मुख्य अतिथि श्रीगंगानगर विधायक जयदीप बिहानी, सादुलशहर विधानसभा विधायक गुरवीर सिंह बराड़, श्रीकरनपुर विधानसभा विधायक रूपेंद्र सिंह कूनर ,जिला कलेक्टर अंशदीप समाजसेवी केसर सिंह मलेरकोटला पंजाब माननीय अतिथि यशपाल आहूजा आयुक्त नगर परिषद श्रीगंगानगर, संजीव कुमार चौहान के व एससी एसटी सेल राजस्थान पुलिस, डॉ एस के कामरा पीएमओ राजकीय जिला चिकित्सालय श्रीगंगानगर,समाजसेवी बलविंदर गोदारा, कार्यक्रम अध्यक्षता कमल कुमार नारंग वार्ड पार्षद व संस्था अध्यक्ष, गजेंद्र सिंह भाटी एम डी चंद्र कार्गो कार्यक्रम में उपस्थित होकर सोशल वर्कों को सम्मानित करेंगे। समाजसेवी रक्तवीर कुंवर भीम सिंह राजपूत ने नेशनल ह्यूमैनिटी अवार्ड 2024 में नाम आने पर कहां की मेरे लिए बड़े गर्व की बात है कि हेल्प इंडिया फाउंडेशन की तरफ से मेरा नाम चयनित किया गया है उन्होंने कहा कि मेरी तरफ से समाज सेवा के क्षेत्र में हर संभव कार्य जारी रहेंगे मैं हेल्प इंडिया फाउंडेशन के सभी पदाधिकारीओ का आभारी हूं समाजसेवी रक्तवीर कुंवर भीम सिंह राजपूत ने कहां की समाज सेवा करने से बहुत खुशी मिलती है स्वयं रक्तदान करने में सहयोग करते हैं और दूसरों को भी रक्तदान करने की सलाह देते हैं राजपूत ने कहा कि रक्तदान करना करना जरूरतमंदों को कपड़े व जरूरत का सामान उपलब्ध कराना निर्धन लोगों की मदद करना बहुत अच्छा लगता है कोरोना काल में भी बहुत बढ़-चढ़कर सहयोग किया जिसमें उन्होंने मास्क वितरण जनता को सोशल डिस्टेंट के बारे में जागरूक किया वही कहीं संस्थाओं ने उन्हें कई बार सम्मानित भी किया है इस कार्यक्रम में राजस्थान के मशहूर कॉमेडी कलाकार राकेश लोहार के साथ राजस्थानी कालबेलिया डांस में विशेष सहयोग सोनू वर्मा योगा टीचर व डॉक्टर रजनी शर्मा के सहयोग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होगा।

Harveer Singh

पत्रकार हरवीर सिंह राष्ट्र का निष्पक्ष दर्पण भ्रष्टाचार के खिलाफ आर पार / खबरों के साथ-साथ खुलासे भी परित्राणाय साधुनाम् यही हमारा मूल कार्य धर्म की रक्षा के लिए पूरे देश में टीम जिला तहसील लेवल पर गठित की जा रही है उसके बाद अन्य देशों में भी अपनी

Related Articles

Back to top button