Worldगौतम बुध नगर

नई साल को सनातन राम भक्त द्वारा निकाली गई भव्य शोभा यात्रा की बड़ी कवरेज

किसी भी खबर या एडवर्टाइजमेंट के लिए संपर्क करें हरवीर सिंह 9718976101

दिनांक 01.01.2024 नववर्ष के प्रथम दिवस पर सेक्टर डेल्टा 2 में स्थित शिव शक्ति मंदिर प्रांगण से श्रीराम मंदिर अयोध्या में हमारे प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की सूचना जन जन तक पहुंचाने हेतु सनातनी रामभक्तो द्वारा सेक्टर डेल्टा 2 में शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सेक्टर की विदुषी महिलाओं ने श्रीराम नाम का कलश अपने शीश पर धारण कर शोभायात्रा का आरंभ किया । अनेक रामभक्त शोभायात्रा के साथ जय श्री राम, जय हनुमान के नारे लगाते हुए एल ब्लॉक, के ब्लॉक, जे ब्लॉक, आई ब्लॉक, एच ब्लॉक, एफ ब्लॉक एवं जी ब्लॉक में पदसंचलन करते हुए पुनः शिव शक्ति मंदिर प्रांगण में पहुंचकर श्रीराम लला की प्राणप्रतिष्ठा के बारे में सभी रामभक्तो को अवगत कराया गया।
इस अवसर पर मातृशक्ति स्वरूप किरन शर्मा एवं नीलम शर्मा के साथ सेक्टर की अनेकों महिलाएं तथा रामभक्त आलोक नागर, मनीष भाटी, दलवीर सिंह, अशोक तिवारी, सी पी यादव, डॉ0 ह्रदेश शर्मा, मोहित पंडित, राजेश कुमार एवं संदीप शर्मा सहित सैकड़ों रामभक्त उपस्थित रहे।

Harveer Singh

पत्रकार हरवीर सिंह राष्ट्र का निष्पक्ष दर्पण भ्रष्टाचार के खिलाफ आर पार / खबरों के साथ-साथ खुलासे भी परित्राणाय साधुनाम् यही हमारा मूल कार्य धर्म की रक्षा के लिए पूरे देश में टीम जिला तहसील लेवल पर गठित की जा रही है उसके बाद अन्य देशों में भी अपनी

Related Articles

Back to top button