वामन परसेंट मतदान पर भी वामन ने जीत लिया जनता का विश्वास :प्रदेश की सबसे बड़ी जीत डॉ शर्मा ने 5 लाख 59 हजार 472 वोटों अंतर से दर्ज की
Harveer9718976101
BJP प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा ने गौतमबुद्ध नगर से हैट्रिक लगाई है। लगातार तीसरी बार डॉक्टर शर्मा ने 5 लाख 59 हजार 472 वोटों अंतर से जीत दर्ज की। प्रदेश में ये अब तक सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है इस वक्त महेश शर्मा सर्टिफिकेट लेकर सेक्टर 19 मंदिर में माथा टेक ने जा रहे हैं काफिले के
डॉक्टर महेश शर्मा को इस बार 8 लाख 57 हजार 829 वोट मिले। वहीं, सपा कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र नागर को 2 लाख 98 हजार 357 वोट मिले। तीसरे स्थान पर बसपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह सोलंकी को 2 लाख 51 हजार 615 वोट मिले।
पिछले आंकड़ों से वोट पड़े कम बामन परसेंट पर भी जीत जनता का विश्वास
पुराना आंकड़े पर एक दृष्टि लगातार तीन बार जीत कर हैट्रिक जमाने वाले डॉक्टर महेश को 2009 लोकसभा चुनाव में पहले बार करीब 15 हजार मतों से हार का सामना करना पड़ा था। उस समय बसपा प्रत्याशी सुरेंद्र नागर ने उन्हें हराया था
इसके बाद 2014 में भाजपा ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को 2,80,212 मतों के भारी अंतर से हराया था। 2019 में जीत का अंतर और बढ़ा। इस चुनाव में महेश शर्मा ने बसपा उम्मीदवार को 3,36,922 मतों से मात दी। इस चुनाव में बसपा और सपा में गठबंधन था।
सपा-कांग्रेस गठबधंन ने उतारा था प्रत्याशी
इस बार सपा-कांग्रेस गठबधंन में नोएडा में सपा से अपना प्रत्याशी उतारा था। लेकिन डॉक्टर महेश शर्मा के आगे मतदाताओं ने सभी 14 प्रत्याशियों को सिरे से नकार दिया। गौतमबुद्ध नगर में कुल 24 राउंड की काउंटिंग की गई। पहले ही राउंड से भाजपा ने बढ़त बनाई ये बढ़त अंतिम राउंड तक रही।
डॉक्टर महेश शर्मा को कुल 8 लाख 55 हजार 413 वोट मिले। ये वोट तब मिले जब नोएडा में 2019 की अपेक्षा वोटिंग प्रतिशत काफी कम रहा। 2019 में कुल 60.49 प्रतिशत मत पड़ा था। जबकि 2024 में 52.46 प्रतिशत वोटिंग हुई।
2014 के लोकसभा चुनाव में कुल 19,86109 मतदाताओं ने हिस्सा लिया था। 2014 में यहां 60 फीसदी मतदान ही हुआ था। इसमें भारतीय जनता पार्टी के डॉ. महेश शर्मा ने 599,702 (50 फीसदी) मत प्राप्त कर विजय पताका लहराई थी।


