
ग्रेटर नोएडा, 31 अगस्त (वेदांत कर्रेंट news)बीटा-एक सेक्टर में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव रविवार को सम्पन्न हुआ। चुनाव को लेकर सेक्टर के निवासियों में खास उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में लोगों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में संगीता शर्मा ने शानदार जीत दर्ज की। उन्हें कुल 291 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी मोहित नगर को केवल 68 वोट प्राप्त हुए। इस तरह संगीता शर्मा भारी मतों से विजयी होकर बीटा-एक कि नई अध्यक्ष बनीं। जबकि महासचिव के पद पर हरेन्द्र भाटी को निर्विरोध जीत हासिल की। उपाध्यक्ष पद के लिए राजेश सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया। उसके बाद कोषाध्यक्ष पद पर विपिन भाटी को 263 वोट मिले और उन्होंने विरोधी उम्मीदवार को हराकर जीत दर्ज निर्विरोध बने पदाधिकारी सचिन पद पर ओम प्रकाश शर्मा राजवीर सिंह बने उपाध्यक्ष मेंबर बने राहुल अग्रवाल सुनील भाटी इसके अलावा 8 कार्यकारिणी सदस्य भी निर्वाचित किए गए। जिसमें टीम के कुछ अन्य पदाधिकारी नियुक्त हुए जो सभी विजेताओं ने निवासियों का धन्यवाद करते हुए भरोसा दिलाया कि वे सेक्टर की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करेंगे और साफ-सफाई, सुरक्षा व विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे चुनाव सम्पन्न होने के बाद सेक्टरवासियों ने इसे लोकतंत्र की मजबूत मिसाल बताया। मतदाताओं ने कहा कि यह चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष रहा और सभी उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी योजनाओं के आधार पर जनता से समर्थन मांगा। चुनाव कमेटी के अध्यक्ष श्री शीतला प्रसाद जी एडवोकेट देवी शरण शर्मा जी विनोद कसाना जी रामकला प्रधान जी राकेश बैसोया , चुनाव कमेटी एव प्रशासन की टीम ने चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया । चुनाव होने के बाद माहौल उत्सव जैसा रहा और विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों ने खुशी जाहिर की।


