Blog

हीटवेव अलर्ट: योगी सरकार ने स्कूलों पर किया फोकस, एमडीएम के साथ बच्चों की सुरक्षा का फुल प्लान*

Harveer Singh

[27/04, 7:30 pm] sunilkanujia Dio: *हीटवेव अलर्ट: योगी सरकार ने स्कूलों पर किया फोकस, एमडीएम के साथ बच्चों की सुरक्षा का फुल प्लान*

 

*- बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों में विशेष व्यवस्था, बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता*

 

*- मध्याह्न भोजन के माध्यम से पोषण और स्वास्थ्य सुरक्षा पर फोकस*

 

*- दवाओं की आपूर्ति से लेकर डेटा आधारित रणनीति तक, हर स्तर पर तैयारी*

 

*- विद्यालयों में हीटवेव से बचाव के उपाय, समयबद्ध गतिविधियां और स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश लागू*

 

*लखनऊ, 27 अप्रैल।* उत्तर प्रदेश में बढ़ती गर्मी और हीटवेव के खतरे को देखते हुए योगी सरकार ने स्कूलों और बच्चों पर ध्यान केंद्रित कर दिया है। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के माध्यम से प्रदेश के सभी विद्यालयों में विशेष सुरक्षा इंतजाम लागू कर दिए गये हैं, जबकि मध्याह्न भोजन (एमडीएम) व्यवस्था को बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण सुरक्षा से जोड़ते हुए जमीनी स्तर पर मजबूत किया गया है।

 

योगी सरकार ने इस भीषण गर्मी के दौरान स्कूलों को पढ़ाई के केंद्र के साथ-साथ बच्चों की सुरक्षा के प्राथमिक केंद्र बना दिये हैं। इसी के अंतर्गत विद्यालयों में हीटवेव से बचाव के उपाय, समयबद्ध गतिविधियां और स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश लागू किए गये हैं।

 

*एमडीएम बना बच्चों की सुरक्षा का मजबूत आधार*

मध्याह्न भोजन को इस पूरी रणनीति में अहम भूमिका दी गई है। बच्चों को गर्मी के प्रभाव से बचाने के लिए पोषण और स्वास्थ्य को जोड़ते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रहीं हैं। गर्मी के दौरान सरकार का फोकस इसे केवल भोजन योजना तक सीमित न रखकर स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रभावी माध्यम के रूप में उपयोग करने पर है।

 

*दवाओं के वितरण से जमीनी तैयारी मजबूत*

स्वास्थ्य विभाग को ओआरएस, ग्लूकोज, इलेक्ट्रोलाइट्स, आयरन की गोलियों और प्राथमिक उपचार किट की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए आयरन की पिंक गोलियां वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए आयरन की नीली गोलियों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश हैं। स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों तक इनकी आपूर्ति को प्राथमिकता दी जा रही है। दवाओं की निर्धारित समयानुसार खुराक सुनिश्चित कराने के लिए शिक्षकों को भी सहयोग करने के निर्देश हैं।

 

*डेटा आधारित रणनीति, पहले से अलर्ट*

इस वर्ष प्रदेश के अधिकांश जनपदों में 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचे तापमान और बढ़ती हीटवेव अवधि को देखते हुए सरकार ने पहले से ही व्यापक तैयारी लागू की है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में शिक्षकों को पिछले कई वर्षों के तापमान के उतार-चढ़ाव की विश्लेषणात्मक सारणी के माध्यम से इसकी गंभीरता से भी अवगत कराया गया है। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जनपदों में नियमित समीक्षा और मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और समय पर राहत सुनिश्चित की जा सके।

 

*हीटवेव से बचाव के उपाय*

– दोपहर 12 से 3 बजे के बीच धूप में बाहर निकलने से बचें

– पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस या तरल पदार्थ लेते रहें

– हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनें

– सिर को टोपी/गमछे से ढककर रखें

– धूप में खेलकूद या ज्यादा शारीरिक गतिविधि से बचें

– चक्कर, कमजोरी या उल्टी जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत आराम करें और चिकित्सा लें

– स्कूलों में बच्चों को छायादार स्थान और पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

[27/04, 7:30 pm] sunilkanujia Dio: *Heatwave Alert: Yogi govt focuses on schools, comprehensive safety plan for children along with MDM*

 

*Special arrangements in basic and secondary schools, children’s safety is the top priority*

 

*Focus on nutrition and health security through the Mid-Day Meal (MDM)*

 

*Preparedness at every level, from medicine supply to data-driven strategy*

 

*Heatwave protection measures, scheduled activities, and health safety guidelines implemented in schools*

 

*Lucknow, April 27*

 

In view of rising temperatures and the increasing threat of heatwaves in Uttar Pradesh, the Yogi government has intensified its focus on schools and children. Through the Basic and Secondary Education Departments, special safety arrangements have been implemented across all schools in the state.

 

At the same time, the Mid-Day Meal (MDM) system has been strengthened at the ground level by linking it with children’s health and nutritional security.

 

During this intense heat, the Yogi government has positioned schools not just as centers of learning but also as primary hubs for children’s safety.

 

Accordingly, measures to protect against heatwaves, time-bound activities, and health safety guidelines have been put into effect in schools.

 

The Mid-Day Meal has been given a crucial role in this overall strategy. Necessary arrangements are being ensured by integrating nutrition and health to protect children from the effects of extreme heat.

 

The government’s focus is to use this scheme not just as a meal program, but as an effective tool for ensuring health security during the summer.

 

The Health Department has been directed to ensure adequate availability of ORS, glucose, electrolytes, iron tablets, and first-aid kits.

 

Instructions have been issued to distribute pink iron tablets to students of classes 1 to 5, and blue iron tablets to students of classes 6 to 8. Priority is being given to ensuring their supply to schools and health centers.

 

Teachers have also been instructed to assist in ensuring that medicines are administered as per the prescribed schedule.

 

Considering that temperatures have crossed 44 degrees Celsius in most districts this year and the duration of heatwaves is increasing, the government has already implemented extensive preparedness measures.

 

In line with guidelines issued by the Disaster Management Authority, teachers have been made aware of the severity through analytical charts of temperature trends over previous years. Regular review and monitoring have been directed across all districts to ensure no negligence at any level and timely relief.

 

*Heatwave safety measures*

 

* Avoid going out in the sun between 12 PM and 3 PM

 

* Drink plenty of water, ORS, or other fluids

 

* Wear light, loose, and cotton clothes

 

* Cover the head with a cap or cloth

 

* Avoid outdoor sports or excessive physical activity in the sun

 

* If symptoms like dizziness, weakness, or vomiting occur, take rest immediately and seek medical attention

 

* Ensure shaded spaces and availability of drinking water for children in schools

Harveer Singh

पत्रकार हरवीर सिंह राष्ट्र का निष्पक्ष दर्पण भ्रष्टाचार के खिलाफ आर पार / खबरों के साथ-साथ खुलासे भी परित्राणाय साधुनाम् यही हमारा मूल कार्य धर्म की रक्षा के लिए पूरे देश में टीम जिला तहसील लेवल पर गठित की जा रही है उसके बाद अन्य देशों में भी अपनी

Related Articles

Back to top button