Blog

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, चिटेहरा दादरी की मेधावी छात्रा जिया का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन

प्रधान संपादक हरवीर सिंह

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, चिटेहरा दादरी की मेधावी छात्रा जिया का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन

उत्कर्ष, आत्मगौरव एवं सिद्धि-पथ की अभिनव पहल

प्रगति, स्वाभिमान और सफलता की ओर 2.0” मंडल स्तरीय बाल उत्सव सम्पन्न

दिनांक 24 फरवरी 2026 को मेरठ स्थित ओएक ट्री रिसोर्ट में “प्रगति, स्वाभिमान और सफलता की ओर 2.0” शीर्षक से मंडल स्तरीय बाल उत्सव का भव्य एवं प्रेरणास्पद आयोजन सम्पन्न हुआ। इस गरिमामय समारोह में मंडल के छह जनपदों से चयनित कुल 60 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने सहभागिता कर अपनी सृजनात्मक प्रतिभा, बौद्धिक दक्षता एवं आत्मविश्वास का प्रभावोत्पादक प्रदर्शन किया।

जनपद गौतम बुद्ध नगर के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, चिटेहरा दादरी की मेधावी छात्रा जिया का चयन राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धा हेतु होना जनपद के लिए गौरव का विषय है। वह दिनांक 28 फरवरी को लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय आयोजन में सहभागिता कर जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस उल्लेखनीय उपलब्धि से समस्त शैक्षिक समुदाय में हर्ष, उल्लास एवं आत्मगौरव का वातावरण व्याप्त है।

यह कार्यक्रम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री राहुल पंवार के मार्गदर्शन एवं जिला बालिका शिक्षा समन्वयक श्री विनय प्रकाश सिंह के कुशल नेतृत्व में सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सुगमकर्ता अफसाना को भी उनकी सक्रिय सहभागिता एवं उत्कृष्ट दायित्व निर्वहन हेतु सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक, प्रथम मंडल मेरठ, श्री ओंकार शुक्ल तथा मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक, मेरठ मंडल, श्री दिनेश कुमार यादव द्वारा जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) श्री विनय प्रकाश सिंह को प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान प्रदान किया गया।

इसके अतिरिक्त जिला एवं ब्लॉक स्तर पर दायित्व निर्वहन कर रहे नोडल अधिकारियों—आरती कुलश्रेष्ठ, ज्योतिर्मय पांडेय, महेश कुमार, अर्चना पांडेय, अनामिका शर्मा एवं एम.टी. ममता शर्मा—को भी प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनके योगदान का अभिनंदन किया गया। एल्युमिनाई छात्रा ज्योति एवं अभिभावक उमेश को भी सम्मानित कर बालिका शिक्षा के प्रति उनके प्रेरक योगदान को सराहा गया।

जनपद में बालिका शिक्षा के नवोन्मेषी आयाम स्थापित करने एवं प्रतिभाओं के सर्वांगीण संवर्धन हेतु जिला समन्वयक तथा जिला एवं ब्लॉक नोडल अधिकारी सतत प्रयत्नशील हैं।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री राहुल पंवार ने छात्रा जिया के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए उनकी सुगमकर्ता को हार्दिक बधाई प्रदान की तथा कहा कि यह उपलब्धि न केवल छात्रा की व्यक्तिगत सफलता है, अपितु सम्पूर्ण जनपद के लिए गौरव एवं प्रेरणा का प्रतीक है।

यह आयोजन बालिकाओं के आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता एवं उत्कृष्टता की ओर अग्रसर होने का सशक्त प्रमाण सिद्ध हुआ।

भगवत प्रसाद शर्मा
मीडिया एक्जीक्यूटिव
9582782750

Harveer Singh

पत्रकार हरवीर सिंह राष्ट्र का निष्पक्ष दर्पण भ्रष्टाचार के खिलाफ आर पार / खबरों के साथ-साथ खुलासे भी परित्राणाय साधुनाम् यही हमारा मूल कार्य धर्म की रक्षा के लिए पूरे देश में टीम जिला तहसील लेवल पर गठित की जा रही है उसके बाद अन्य देशों में भी अपनी

Related Articles

Back to top button