दादरी क्षेत्र: दीवार तोड़कर बनाए गए पैसेज/रास्ते को तत्काल बंद कराकर,सरकारी संपत्ति में अतिक्रमण रोकने की अपील
महोदय,
कृपया इस वीडियो को देखिए।
निवेदन है कि तहसील दादरी के परिसर से लगा अहाता है जो राम भवन नाम से जाना जाता है। यह प्रार्थी एवम उसके भाईयो की संयुक्त पारिवारिक संपत्ति है। राम भवन अहाते से लगी भूमि तहसील/ बीडीओ की सरकारी संपत्ति है।तहसील में श्री नवीन चंद्र शर्मा एडवोकेट की लाइन वाले चैंबर्स के पीछे से रामभवन तक करीब 2500 वर्ग गज सरकारी संपत्ति खाली पड़ी हुई है।
प्रार्थी के दूसरे भाई नीर कुमार के पुत्र अक्षय कुमार ने इस सरकारी संपत्ति में कल रात्रि में बड़ा पैसेज ओपन कर दिया है।यह पैसेज/ रास्ता करीब 10 X 10 फीट का बनाया है जो अक्षय ने राम भवन के एक कमरे की दो तरफ की दीवार तोड़कर कल रात्रि में बनाया है।अक्षय कुमार इस सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण/कब्जा कर रहा है।वह रामभवन में पार्किंग का काम करता है।पार्किंग की गाड़ियों को उक्त रास्ते/ पैसेज से आगे सरकारी संपत्ति में पार्किंग बनाकर कब्जा करने की कार्यवाही कर रहा है।
कृपया दीवार तोड़कर बनाए गए पैसेज/रास्ते को तत्काल बंद कराकर,सरकारी संपत्ति में अतिक्रमण रोकने का कष्ट करें।
प्रार्थी,
सरवर कुमार शर्मा एडवोकेट
मोबाइल 989l71303


