नोएडा एजुकेशन कॉन्क्लेव 2026 में इनोवेटिव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज को मिला “बेस्ट ऑनरेरी अवार्ड”
Vc news agency 9718976101

*नोएडा एजुकेशन कॉन्क्लेव 2026 में इनोवेटिव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज को मिला “बेस्ट ऑनरेरी अवार्ड”

**नोएडा एजुकेशन कॉन्क्लेव 2026 में इनोवेटिव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज को मिला “बेस्ट ऑनरेरी अवार्ड”**
नोएडा। ज़ी मीडिया द्वारा आयोजित *नोएडा एजुकेशन कॉन्क्लेव 2026* में इनोवेटिव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज को “बेस्ट ऑनरेरी अवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेन्द्र उपाध्याय द्वारा इनोवेटिव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की सीईओ श्रीमती उषा शर्मा को प्रदान किया गया।
इस अवसर पर कॉलेज के एडमिशन डायरेक्टर डॉ. एस. एन. मिश्रा की भी विशेष उपस्थिति रही। साथ ही रजिस्ट्रार श्री अंजनी झा तथा लॉ, एजुकेशन एवं फार्मेसी विभाग के प्रिंसिपल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे, जिन्होंने इस उपलब्धि पर संस्थान की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की सराहना की गई।
इनोवेटिव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन डॉ. के. आर. शर्मा, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. तितिक्षा शर्मा तथा देवाशीष गौर ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान लगातार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास और उद्योगोन्मुखी प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य कर रहा है।
उन्होंने बताया कि यह सम्मान संस्थान की उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और निरंतर प्रगति का प्रमाण है। यह उपलब्धि पूरे इनोवेटिव परिवार के लिए गर्व का विषय है और भविष्य में भी संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छूने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
नोएडा। ज़ी मीडिया द्वारा आयोजित *नोएडा एजुकेशन कॉन्क्लेव 2026* में इनोवेटिव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज को “बेस्ट ऑनरेरी अवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेन्द्र उपाध्याय द्वारा इनोवेटिव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की सीईओ श्रीमती उषा शर्मा को प्रदान किया गया।
इस अवसर पर कॉलेज के एडमिशन डायरेक्टर डॉ. एस. एन. मिश्रा की भी विशेष उपस्थिति रही। साथ ही रजिस्ट्रार श्री अंजनी झा तथा लॉ, एजुकेशन एवं फार्मेसी विभाग के प्रिंसिपल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे, जिन्होंने इस उपलब्धि पर संस्थान की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की सराहना की गई।इनोवेटिव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन डॉ. के. आर. शर्मा, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. तितिक्षा शर्मा तथा देवाशीष गौर ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान लगातार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास और उद्योगोन्मुखी प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य कर रहा है।