
विषय: मीरपुर हिंदू गांव में किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में ज्ञापन देने से रोका गया
दिनांक: 22 / 02 / 2026
मीरपुर हिंदू गांव, टॉनिका सिटी में डंपिंग ग्राउंड के विरोध में शांतिपूर्ण धरना दे रहे किसानों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की घटना अत्यंत निंदनीय एवं लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। किसानों की आवाज को दबाने का यह प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण है।
उक्त घटना के विरोध में तथा किसानों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर संगठन द्वारा संगठन के संगठन महामंत्री एडवोकेट अक्षित शर्मा द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी को मेरठ में ज्ञापन देने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था।
किन्तु पुलिस प्रशासन द्वारा संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय पर भारी पुलिस बल तैनात कर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर दिया गया, जिससे वे मेरठ जाकर लोकतांत्रिक तरीके से अपना ज्ञापन नहीं सौंप सके। यह कार्रवाई अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एवं शांतिपूर्ण विरोध के संवैधानिक अधिकारों पर सीधा प्रहार है।
राष्ट्रीय कार्यालय पर युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयवीर कुमार मजदूर सभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहतास शर्मा युवा राष्ट्रीय महासचिव पवन शर्मा (मवई)प्रदेश महासचिव नीरज शर्मा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री प्रतिनिधि अभिषेक शर्मा मेरठ मंडल अध्यक्ष गौरव त्यागी युवा जिला अध्यक्ष संजीव नायक युवा अधिवक्ता सभा जिला अध्यक्ष अभिषेक राघव महानगर अध्यक्ष मजदूर सभा शाहिद राणा दादरी ब्लॉक अध्यक्ष लाटूर नागर युवा प्रदेश सचिव पंकज त्यागी अभिलाष भारद्वाज आदि कार्यकर्ता नजर बंद रहे

