Blog
Trending

सेंटजोसफ विद्यालय मैं चल रहे दो दिवसीय खेल के अंतिम दिन अतिरिक्त पुलिस आयुक्त  अजय कुमार ‘ ने विद्यालय में पर्दापण कर कार्यक्रम का शुभआरंभ किया

सेंट जोसफ विद्यालय सेक्टर अल्फा वन, में चल रहे वार्षिक खेल दिवस के दूसरे व अंतिम दिन आज कक्षा 3 से 12 वीं तक के विद्यार्थियों के बीच स्पर्धाएं हुईं। इसके साथ भारतीय संस्कृति, समाज एवं धर्मों को दर्शाते हुए समय समय पर सामूहिक नृत्यों का भी प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलाटी, प्रबंधक फादर एंड्रयू कोरिया, पूर्व प्रधानाचार्य, सभी अध्यापक अध्यापिकाएं एवं विशेष रूप से बुलाए हुए सभी अभिभावकगण उपस्थित रहे तथा स्कूल प्रबंधन की तरफ से उनके उचित जलपान की भी व्यवस्था की गई।

आज मुख्य अतिथि के रूप में जिला गौतम बुद्ध नगर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त  अजय कुमार ‘ ने विद्यालय में पर्दापण किया तथा इनके साथ भारत को 2016 के ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक दिलाने वाली एवं साथ ही भारत सरकार से खेल रत्न एवं प‌द्मश्री पुरस्कार से सम्मानित कुश्तीवाज (पहलवान) श्रीमती साक्षी मलिक जी, अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान अपने पतिदेव श्री सत्यवंत कादयान जी के साथ, भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इनके साथ अंतर्राष्ट्रीय खेलों में कांस्य पदक विजेता एवं भारत सरकार के द्वारा अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित एवम विद्यालय के पूर्व छात्र श्री वरुण सिंह भाटी ने भी पधार कर खिलाड़ियों में जोश भर दिया।

इस प्रतियोगिता में आज कक्षा 3 से 12 वीं तक के विद्यार्थियों के बीच अनेकों स्पर्धाएं हुई, इन खिलाड़ियों को चार सदनों:-

गांधी सदन, पटेल सदन, बोस सदन एवं टैगोर सदन में विभाजित किया गया जिसका उ‌द्देश्य परस्पर प्रतिस्पर्धा को बनाए रखना था और विद्यार्थियों ने भी एक स्वस्थ स्पर्धा के साथ अपने खेल कौशल एवं प्रतिभा का उल्लेखनीय प्रदर्शन किया ।

यह सभी विद्यार्थी अपने बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, श्रीमती साक्षी मलिक जी को सपरिवार देखकर अति उत्साहित दिखाई दिए।

श्रीमती साक्षी मलिक जी एवं श्री अजय कुमार जी ने अपने अभिभाषण में विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा कहा कि अच्छे खिलाड़ी किसी भी छोटी गली, छोटे शहर या छोटे स्कूल से निकलकर आ सकते हैं, सिर्फ अनुकूल वातावरण, माता पिता का का सहयोग एवं अच्छे प्रशिक्षक तथा प्रशिक्षण की आवश्यकता है जो समयानुसार मिलते रहना चाहिए ।

उन्होंने साथ ही स्कूल प्रबंधन की भी बच्चों को खेल के प्रति उत्साहित करने के लिए खुले हृदय से प्रशंसा की तथा सभी खिलाड़ियों को भविष्य में उच्च शिखर तक पहुंच कर अपने विद्यालय, अपने माता पिता एवं देश का नाम गौरवान्वित करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पिछले सत्र में कक्षा दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले एवं विषयवार सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले वि‌द्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया।

उन्होंने स्कूल के खेल प्रशिक्षक श्री मनीष तिवारी जी, श्री त्रिमोहन कुमार जी, श्रीमती एकता खन्ना जी, श्रीमती संगीता राठी जी, सुश्री सृजन कुमारी जी के योगदान को भी सराहा।

आज खेली गईं स्पर्धाओं के विवरण संलग्न हैं, इसमें प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः स्वर्ण रजत एवं कांस्य पदक से नवाजा गया वहीं प्रतियोगिता के अंत में स्कूल के विद्यार्थियों ने अनेकता में एकता एवं भारतीय संस्कृति को संजोए हुए भव्य सांस्कृतिक गीत तथा नृत्य (मिले सुर….. नमस्ते इंडिया….. आवाद रहे….. तारों को छूले तिरंगा…… आदि आदि) (GRAND FINALE) का भी प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का अंत प्रधाचार्य फादर जिप्सन पलाटी के अभिभाषण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ, अपने अभिभाषण में उन्होंने बच्चों के कौशल पर संतोष व्यक्त किया तथा कहा कि एक बार प्रथम नहीं आने से हार नहीं माननी चाहिए, हमें निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। अंत में टैगोर सदन द्वितीय (708अंक), गांधी सदन तृतीय (686 अंक) एवं बोस सदन पटेल सदन प्रथम, (760 अंक) चतुर्थ (596अंक) स्थान पर रहे।

Harveer Singh

पत्रकार हरवीर सिंह राष्ट्र का निष्पक्ष दर्पण भ्रष्टाचार के खिलाफ आर पार / खबरों के साथ-साथ खुलासे भी परित्राणाय साधुनाम् यही हमारा मूल कार्य धर्म की रक्षा के लिए पूरे देश में टीम जिला तहसील लेवल पर गठित की जा रही है उसके बाद अन्य देशों में भी अपनी

Related Articles

Back to top button