Education

ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफर्मेशन टेक्नोलॉजी में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का सफल आयोजन

Harveer Singh

ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफर्मेशन टेक्नोलॉजी में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का सफल आयोजन:-आज नॉलेज पार्क वन स्थित ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी ग्रेटर नोएडा में ,दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का सफल समापन समारोह हुआ।

Live broadcast 📸

 

सेमिनार में संस्थान के अध्यक्ष डॉ विनोद सिंह , प्राचार्य डॉक्टर लोकेश शर्मा, उप प्राचार्य डॉ अर्चना सिंह , सचिव प्रबंधन डॉ एन सी शर्मा जी ने आए हुए समस्त अतिथियों एवं शिक्षाविदों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया ।

कार्यक्रम आगे बढ़ाते हुए , कॉन्फ्रेंस संचालिका मिस दिव्या सिंह ने सभी आए हुए अतिथियों का मंच से परिचय करवाया.

सेमिनार में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विमलेश वाधवा नेशनल यूनिवर्सिटी, सिंगापुर मुख्य वक्ता के रूप में जुड़ी रही,सेमिनार में दो टेक्निकल सत्र आयोजित किए गए जिसमें चेयर एवं को चेयर पर्सन के रूप मे जी एल बजाज इंस्टीट्यूट ग्रेटर नोएडा, से प्रोफेसर बी के पल्लव, आईआईएम टी इंस्टीट्यूट ग्रेटर नोएडा के डीन डॉक्टर अजय शर्मा, को चेयर के रूप मे डॉ आर एस यादव, कविता शर्मा, डॉ एन सी शर्मा ने शोध पत्रों का विवेचन किया

इस दौरान हाइब्रिड मोड में ऑफलाइन तथा ऑनलाइन दोनों माध्यमों से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय विद्यालय एवं महाविद्यालय के शिक्षकों , शिक्षाविदों ने अपने-अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्तमान में इसके उपयोग तथा आगामी चेतावनियों के विषय में भी अपने अपने विचारों को तर्कसंगत तरीके से प्रेजेंटेशन द्वारा प्रस्तुत किया ।मंच संचालन डॉ समता सुमन एवम सिमरन ने किया। दूसरे दिवस के बेस्ट प्रेजेंटर के रूप में आयुष मिश्रा पुत्र श्री संजय मिश्रा तथा सुरभी पाल ने बाजी मारी।

अंतरराष्ट्रीय सेमिनार सुचारू रूप से समस्त कर्मचारियों के सहयोग से सफल रहा कार्यक्रम की अन्य व्यवस्थाएं डॉ चंचल,राहुल त्यागी,संजय मिश्रा, अजयढुल, मिस स्वेता, दिव्या राय, मुकेश यादव, रोहित, रोहन, रोहित ,लोकेश सिंह,आदि ने संभाली रखी।सेमिनार के उपरांत धन्यवाद प्रेषित किया गया तथा यह ज्ञापित किया गया की कार्यक्रम अपने महान उद्देश्य को प्राप्त करने में सफल रहा है आयोजन मंडल का आभार व्यक्त किया गया तथा उपस्थित मीडिया का आभार मीडिया प्रभारी डॉक्टर एन सी शर्मा जी ने व्यक्त किया

Harveer Singh

पत्रकार हरवीर सिंह राष्ट्र का निष्पक्ष दर्पण भ्रष्टाचार के खिलाफ आर पार / खबरों के साथ-साथ खुलासे भी परित्राणाय साधुनाम् यही हमारा मूल कार्य धर्म की रक्षा के लिए पूरे देश में टीम जिला तहसील लेवल पर गठित की जा रही है उसके बाद अन्य देशों में भी अपनी

Related Articles

Back to top button