लघु मेवाड़ क्षेत्र में महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे भावी प्रत्याशी जिला पंचायत वार्ड नंबर 3 एवं भाकियू उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अमरीश चौहान
ठाकुर हरवीर सिंह कुशवाहा 9718976101

लघु मेवाड़ क्षेत्र में महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे भावी प्रत्याशी जिला पंचायत वार्ड नंबर 3 एवं भाकियू उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अमरीश चौहान
लघु मेवाड़ क्षेत्र में महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में भावी प्रत्याशी जिला पंचायत वार्ड नंबर 3 एवं भारतीय किसान यूनियन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अमरीश चौहान पहुंचे। दादरी विधानसभा, धौलाना विधानसभा एवं गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र सहित व्यापक क्षेत्र में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर लगातार आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए अमरीश चौहान ने समाज के लोगों के बीच पहुंचकर महाराणा प्रताप जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में आयोजन समिति के मुख्य आयोजक मंडल अध्यक्ष धीर सिंह राणा एवं साठा चौरासी धरती के युवा नेता एवं ग्राम प्रधान नरेंद्र प्रताप सिंह फौजी ने अमरीश चौहान का महाराणा प्रताप की प्रतिमा भेंट कर एवं मंच पर पगड़ी पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अमरीश चौहान ने महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की।
सभा को संबोधित करते हुए अमरीश चौहान ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक व्यक्तित्व नहीं बल्कि एक विचार, संस्कार एवं राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। हमें केवल 9 मई को महाराणा प्रताप जयंती मनाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाकर आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महापुरुष किसी एक समाज के नहीं बल्कि सर्वसमाज के होते हैं और हमें युवाओं को यह बताना चाहिए कि किस प्रकार हमारे महापुरुषों ने देश की अखंडता, स्वाभिमान एवं सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष किया।
इस मौके पर आयोजन समिति के मुख्य आयोजन कर्ता धीर सिंह राणा, मंच का कुशल संचालन कर रहे भाई महेंद्र राणा एवं मुख्य आयोजक नरेंद्र प्रताप सिंह फौजी का अमरीश चौहान ने बार-बार धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को और अधिक भव्य एवं उत्साहपूर्ण बनाने में मशहूर सिंगर उपेंद्र राणा की शानदार रागनियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति एवं वीरता के रंग में रंग गया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री मदन चौहान, सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, सुखबिंदर सोम, भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष, धौलाना ब्लॉक प्रमुख निशान सिसोदिया सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


