Blog
Trending

लड़पुरा गांव में आरडब्ल्यूए का गठन, रघुवर सूबेदार बने अध्यक्ष

हर बड़ी कवरेज हरवीर सिंह के साथ 9718976101

Live किसको क्या जिमदारी मिली अंत तक वीडियो दखें

अगली अपडेट के लिए चैनल सब्सक्राइब करो 

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के आवासीय सेक्टरों की तर्ज पर अब ग्रामीण क्षेत्र में भी संगठित प्रयासों की पहल शुरू हो गई है। इसी क्रम में ग्रेटर नोएडा के निकटवर्ती लड़पूरा गांव में रविवार को रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) का विधिवत गठन किया गया। गांव के गणमान्य लोगों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।

नवगठित आरडब्ल्यूए में रघुवर सूबेदार को अध्यक्ष, संतोष कुमार को सचिव, राजपाल सिंह को उपाध्यक्ष, अरुण कुमार को कोषाध्यक्ष तथा सतपाल को सहसचिव चुना गया। इसके अलावा दयाचंद्र और सीमा सहित अन्य ग्रामीणों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। बैठक के दौरान गांव के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और सामूहिक रूप से समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया गया।नवनिर्वाचित अध्यक्ष रघुवर सूबेदार ने कहा कि पंचायत चुनाव की व्यवस्था समाप्त होने के बाद गांव में विकास कार्य लगभग ठप हो गए हैं। जनप्रतिनिधियों का भी गांव की समस्याओं की ओर अपेक्षित ध्यान नहीं है, जिससे मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। उन्होंने कहा कि गांव के समग्र विकास, साफ-सफाई, सड़क, जल निकासी, बिजली, सुरक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आरडब्ल्यूए का गठन किया गया है।उन्होंने आगे बताया कि आरडब्ल्यूए गांव की समस्याओं को संबंधित विभागों और प्राधिकरणों तक मजबूती से पहुंचाएगी तथा समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेगी। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने भी एकजुट होकर गांव के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का भरोसा दिलाया।

ग्रामीणों का मानना है कि आरडब्ल्यूए के गठन से गांव में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर लंबित समस्याओं का समाधान संभव हो सकेगा।

Harveer Singh

पत्रकार हरवीर सिंह राष्ट्र का निष्पक्ष दर्पण भ्रष्टाचार के खिलाफ आर पार / खबरों के साथ-साथ खुलासे भी परित्राणाय साधुनाम् यही हमारा मूल कार्य धर्म की रक्षा के लिए पूरे देश में टीम जिला तहसील लेवल पर गठित की जा रही है उसके बाद अन्य देशों में भी अपनी

Related Articles

Back to top button