Blog
Trending

जीएल बजाज: सपने को साकार करने के लिए अपनी चुनौतियों, जुनून और कड़ी मेहनत जरूरी डॉ सुधांशु मणि

ग्रेटर नॉएडा स्थित जीएल बजाज संस्थान में पीजीडीएम विभाग के (बैच 2024-26) के पांच दिवसीय दीक्षारम्भ समारोह नवदिशा के तीसरे दिन के विशेषज्ञ वार्ता सत्र में आईआरएसएमई (सेवानिवृत्त महाप्रबंधक/आईसीएफ, चेन्नई) डॉ सुधांशु मणि ने भाग लेकर वंदे भारत परियोजना, भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड ट्रेन, की अवधारणा से लेकर वितरण तक का वर्णन छात्रों के साथ किया। मणि ने इस सपने को साकार करने के लिए अपनी चुनौतियों, जुनून और कड़ी मेहनत के बारे में बताया और इस अनूठी परियोजना का नेतृत्व करने और उसे पूरा करने की उनकी यात्रा की चर्चा भी की। उन्होंने अपनी बुक “माई ट्रेन 18” के बारे में भी विस्तार से बताया।जीएल बजाज शैक्षणिक संस्थानों के उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने जीएल बजाज समूह द्वारा हासिल किए गए विभिन्न आयामों और मील के पत्थर एवं भविष्य की परियोजनाओं पर प्रकाश डाला। दिन के अंत में विभाग की निदेशक डॉo सपना राकेश ने आने वाले सत्रों की रूप रेखा के बारें में बताते हुए धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस दौरान विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Harveer Singh

पत्रकार हरवीर सिंह राष्ट्र का निष्पक्ष दर्पण भ्रष्टाचार के खिलाफ आर पार / खबरों के साथ-साथ खुलासे भी परित्राणाय साधुनाम् यही हमारा मूल कार्य धर्म की रक्षा के लिए पूरे देश में टीम जिला तहसील लेवल पर गठित की जा रही है उसके बाद अन्य देशों में भी अपनी

Related Articles

Back to top button