Blog

विपक्ष का भाजपा कार्यालय के बाहर मैन दादरी रोड पर जोरदार एवं आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

– नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की चार्जशीट पर मान० न्यायालय द्वारासंज्ञान से इनकार के बाद मोदी सरकार की साजिश बेनकाब – जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर का भाजपा जिला कार्यालय के बाहर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन।

नेशनल हेराल्ड मामले में श्री राहुल गांधी एवं श्रीमती सोनिया गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट पर न्यायालय द्वारा संज्ञान लिए जाने से इनकार किए जाने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि मोदी सरकार द्वारा राजनीतिक द्वेष के चलते विपक्षी नेताओं को फर्जी मामलों में फंसाकर बदनाम करने की साजिश रची जा रही थी। न्यायालय के इस निर्णय से केंद्र सरकार की दुर्भावनापूर्ण राजनीति और विपक्ष को डराने-धमकाने की नीति की पोल खुलकर सामने आ गई है।

इसी के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा भारी पुलिस बल की मौजूदगी में तिलपता चौक से जिला भाजपा कार्यालय की ओर कूच किया तथा भाजपा कार्यालय के बाहर मैन दादरी रोड पर जोरदार एवं आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर लोकतंत्र बचाओ, ईडी-सीबीआई का दुरुपयोग बंद करो, फर्जी मामलों से विपक्ष को दबाया नहीं जा सकता, सत्यमेव जयते, सत्य पराजित हो सकता है परेशान नहीं जैसे नारे लगाए और मोदी सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन से प्रहार किया। उपस्थित पुलिस के आला अधिकारियों व पुलिस कर्मियों ने कांग्रेसियों को बलपूर्वक रोकने का प्रयास किया इस दौरान दोनों तरफ का यातायात भी पुलिस द्वारा बाधित रखा गया।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से उपस्थित कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रदीप नरवाल ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामला शुरू से ही राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी देश की जनता की आवाज़ उठाते रहे हैं, इसी से घबराकर मोदी सरकार ने ईडी जैसी संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया। न्यायालय के निर्णय ने यह साबित कर दिया है कि सच्चाई कांग्रेस के साथ है और झूठ व षड्यंत्र की राजनीति करने वालों को मुंह की खानी पड़ी है।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष श्री दीपक भाटी चोटीवाला कहा कि मोदी सरकार लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार कर विपक्ष को डराने का काम कर रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी ऐसे हथकंडों से न तो डरेगी और न ही झुकेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग बंद नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी देशभर में लोकतंत्र की रक्षा के लिए और भी व्यापक आंदोलन करेगी। मोदी जी के बहुत से पूर्ववर्ती भाजपाइयों ने सत्ता के दौरान लोकतंत्र में उच्च मूल्य और मानदंड स्थापित करने का काम किया है मगर राजनीतिक वैमनस्यता में मौजूदा सरकार ने संसदीय परम्पराओं और संवैधानिक मूल्यों को नुकसान पहुंचने का काम किया है।

आज प्रदर्शन के दौरान अजय चौधरी, मुकेश शर्मा, संदीप नागर, अशोक पंडित, राधा रानी, अजय पहलवान, नीरज लोहिया, गौतम अवाना, अरविन्द रेक्सवाल, कैलाश बंसल, मोहम्मद तकी, रमेश वाल्मीकि, हबीब, शिव चौटाला, नरेश शर्मा, अमित कुमार, सतीश शर्मा, पुनीत मावी, नितीश चौधरी, रमेश यादव, तनवीर अहमद, वसील अहमद, कपिल भाटी, रूबी चौहान, सचिन जीनवाल, विपिन त्यागी, दयानन्द नागर, गजन प्रधान, बिन्नू भाटी, डॉ० रतनपाल, मोहित भाटी, सचिन भाटी, रूपेश भाटी, उपेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, सतीश खारी, ओमवीर नागर, गोल्डी कसाना, कपिल खारी, पंकज तँवर, मोनू यादव, अभिनय शर्मा, सौरभ तंवर, प्रवीण तँवर, के० के० भाटी, अमित भाटी, भूपेंद्र भाटी, दिनेश शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सादर
—
दीपक भाटी चोटीवाला
जिला अध्यक्ष, कांग्रेस – गौतमबुद्ध नगर
सदस्य – AICC
+91 9458 22 7777
+91 9910 17 4200

Harveer Singh

पत्रकार हरवीर सिंह राष्ट्र का निष्पक्ष दर्पण भ्रष्टाचार के खिलाफ आर पार / खबरों के साथ-साथ खुलासे भी परित्राणाय साधुनाम् यही हमारा मूल कार्य धर्म की रक्षा के लिए पूरे देश में टीम जिला तहसील लेवल पर गठित की जा रही है उसके बाद अन्य देशों में भी अपनी

Related Articles

Back to top button